ETV Bharat / state

फरीदाबाद में ईमानदारी की मिसाल, कबाड़ समझ कर बेच दिए थे 15 लाख के गहने, कबाड़ी वाले ने 6 महीने बाद लौटाया सोना

फरीदाबाद में कबाड़ी ने 15 लाख रुपये के सोने के गहने असली मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है.

Faridabad honesty story
फरीदाबाद में ईमानदारी की मिसाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 19, 2026 at 5:21 PM IST

|

Updated : February 19, 2026 at 6:45 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद:फरीदाबाद में एक कबाड़ी व्यापारी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. पिछले साल जनवरी में कुंभ मेले में जाने से पहले अशोक शर्मा ने चोरी से बचने के लिए अपने लगभग 100 ग्राम (करीब 10 तोले) सोने के गहने एक डिब्बे में बंद कर बोरे में रख दिए थे. दीपावली की सफाई के दौरान वो बोरा कबाड़ समझकर अशोक शर्मा ने बेच दिया था. इसका एहसास परिवार को तब हुआ, जब दिवाली पूजन के समय गहनों की याद आई.

चार महीने बाद मिला गहना: इसके बाद जब अशोक शर्मा ने कबाड़ी हाजी अख्तर खान से संपर्क किया, तो उन्होंने अपने गोदाम में तलाश शुरू की. करीब चार महीने की खोजबीन के बाद उन्हें वही डिब्बा मिल गया, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये कीमत के गहने सुरक्षित रखे थे. इसके बाद उन्होंने परिवार को सूचना दी.

कबाड़ी वाले ने 6 माह बाद लौटाया सोना (ETV Bharat)

पुलिस की मौजूदगी में वापसी: कबाड़ी वाले ने गहनों को एसीपी सिटी जितेश मल्होत्रा की मौजूदगी में लौटाया. एसीपी जितेश मल्होत्रा ने कहा कि, “हाजी अख्तर खान ने जो ईमानदारी दिखाई है, वो समाज के लिए प्रेरणा है. ऐसे उदाहरण विश्वास को मजबूत करते हैं.”

मालिक और कबाड़ी के बयान: गहने मिलने के बाद अशोक शर्मा ने भावुक होकर कहा, “हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारे गहने वापस मिलेंगे. खान साहब ने जो किया, उसे जिंदगी भर नहीं भूलेंगे.” वहीं, हाजी अख्तर खान ने सादगी से कहा, “यह किसी की अमानत थी. उसे लौटाना मेरा फर्ज था. ईमानदारी से बढ़कर कुछ नहीं.” इस घटना ने साबित कर दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी जिंदा है और इंसानियत किसी धर्म की मोहताज नहीं होती.

ये भी पढ़ें:"ताऊ, मन्ने भी जहाज में बैठा ले"...आवाज़ सुन CM चौंके, फौरन सच कर डाला सोनू का सपना

Last Updated : February 19, 2026 at 6:45 PM IST