ETV Bharat / state

अबूझमाड़ में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाई बदलाव की चौपाल, नक्सलमुक्त बस्तर बनाने का संकल्प

विजय शर्मा ने जन चौपाल के माध्यम से गांवों में ग्राम सभा कर पंचायत स्तर पर नक्सल मुक्त प्रस्तावना पारित करने पर बल दिया.

JAN CHOUPAL IN ABUJHMAD
नक्सलमुक्त बस्तर बनाने का संकल्प (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 10:06 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नारायणपुर: कभी नक्सल आतंक के लिए जाना जाने वाला अबूझमाड़ अब धीरे-धीरे बदलाव की कहानी लिख रहा है. गुरुवार को नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के सुदूर ओरछा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का दौरा रहा. जन चौपाल के माध्यम से सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद हुआ, जो इस बात का संकेत है कि अबूझमाड़ में भरोसे की जमीन मजबूत हो रही है. विजय शर्मा ने जन चौपाल के माध्यम से गांवों में ग्राम सभा कर पंचायत स्तर पर नक्सल मुक्त प्रस्तावना प्रस्तावित करने पर बल दिया है.

अबूझमाड़ में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाई बदलाव की चौपाल

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा में जमीनी हालात का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. ओरछा रेस्ट हाउस के सामने आयोजित जन चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से आमने-सामने संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया. जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाई बदलाव की चौपाल (ETV Bharat)

ओरछा में लगी जन चौपाल

ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उपमुख्यमंत्री के सामने रखी. इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर से लेकर अबूझमाड़ तक नक्सल गतिविधियों में अब भारी कमी आई है और हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. उन्होंने इसे सुरक्षा बलों, प्रशासन और स्थानीय जनता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया.

JAN CHOUPAL IN ABUJHMAD
नक्सलमुक्त बस्तर बनाने का संकल्प (ETV Bharat)
JAN CHOUPAL IN ABUJHMAD
अबूझमाड़ में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाई बदलाव की चौपाल (ETV Bharat)

नक्सल मुक्त घोषित के लिए प्रस्ताव पारित करने की मांग

उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से अपने क्षेत्र को नक्सल मुक्त घोषित करने हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रस्तावना पारित करने का निवेदन किया. उपमुख्यमंत्री ने कहा, पहले जहां गांवों में डर का माहौल था, अब वहां से विकास से जुड़े आवेदन और प्रस्ताव सीधे शासन तक पहुंच रहे हैं. यह इस बात का संकेत है कि लोगों का विश्वास लौट रहा है और भय की दीवारें टूट रही हैं.

JAN CHOUPAL IN ABUJHMAD
नक्सलमुक्त बस्तर बनाने का संकल्प (ETV Bharat)

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की कवायद

गृहमंत्री ने दौरे के दौरान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली छात्राओं को साइकिल बांटे. साइकिल पाकर बच्चों के चेहरों पर दिखी मुस्कान ने यह संदेश दिया कि अबूझमाड़ में बदलाव केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा हुआ बड़ा फैसला साबित होगा.

JAN CHOUPAL IN ABUJHMAD
अबूझमाड़ में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लगाई बदलाव की चौपाल (ETV Bharat)

बस्तर के समग्र विकास का वादा

विजय शर्मा ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के समग्र विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आने वाले समय में सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष फोकस रहेगा.

JAN CHOUPAL IN ABUJHMAD
नक्सलमुक्त बस्तर बनाने का संकल्प (ETV Bharat)


डिप्टी सीएम ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य बस्तर और अबूझमाड़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाना है, इस दिशा में निर्णायक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं. जन चौपाल जैसे कार्यक्रमों के जरिए सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दूरस्थ इलाकों की आवाज सीधे शासन तक पहुंचे.

विकास के कामों में आ रही तेजी

ओरछा में आयोजित यह जन चौपाल केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि अबूझमाड़ के बदलते भविष्य का प्रतीक बनकर सामने आई है. नक्सल साये से निकलकर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने की यह कोशिश बताती है, अब दूरस्थ इलाकों में भी शासन की मौजूदगी मजबूत हो रही है. सरकार और जनता के बीच बढ़ता संवाद इस बात का संकेत है कि अबूझमाड़ में डर नहीं, बल्कि विकास की चर्चा होने लगी है.

हमर छत्तीसगढ़ अपार आईडी बनाने में आगे, बड़े राज्यों में सर्वाधिक प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज की

धमतरी में अब नाबालिगों के बीच हुई चाकूबाजी, पतंग उड़ाने का विवाद बना हिंसा की वजह

जशपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग में रिश्वतखोरी, 40 हजार रुपए लेते सहायक ग्रेड-2 अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार