ETV Bharat / state

लातेहार में होमगार्ड जवान ने कोयला कारोबारियों पर लगाया मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

लातेहार में एक होमगार्ड जवान ने कोयला कारोबारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

HOME GUARD JAWAN ASSAULTED
होमगार्ड जवान मोहन कुमार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 17, 2025 at 10:44 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरियाखाड़ कोलयरी में सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान मोहन कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई है. इस घटना से होमगार्ड जवानों में भारी आक्रोश है. इस संबंध में होमगार्ड जवान के आवेदन पर बालूमाथ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके तहत पुलिस ने पूरे मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है.

जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का भी आरोप

दरअसल, तेतरियाखाड़ कोलयरी में प्रतिनियुक्ति होमगार्ड के जवान मोहन कुमार भोक्ता ने आरोप लगाया है कि बालूमाथ के दो कोयला कारोबारी उनकी पोस्ट के पास आए और विवाद करने लगे. इसके बाद दोनों कोयला कारोबारियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की.

जानकारी देते होमगार्ड जवान (Etv Bharat)

होमगार्ड जवान ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है. उसका आरोप है कि इस संबंध में उसने कोलियरी प्रबंधन से भी शिकायत की, लेकिन कोलियरी प्रबंधन के द्वारा इस मामले में किसी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद उसने थाना पहुंचकर अपना आवेदन दिया है.

घटना के बाद होमगार्ड जवानों में आक्रोश

इधर, इस घटना के बाद होमगार्ड जवानों में आक्रोश देखा जा रहा है. उनका कहना है कि सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहने के दौरान इस प्रकार की घटना अक्सर होती रहती है. होमगार्ड जवानों का कहना है कि यदि इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोग आंदोलन भी करेंगे. इस मामले को लेकर वे राज्य स्तरीय संघ में भी मामला उठाएंगे और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन करेंगे.

आवेदन के आधार पर की गई है प्राथमिकी

इधर, इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान के द्वारा एक आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर दो कोयला कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

गिरिडीह में कोयला चोरों की दादागिरी, टोकने पर कहा- 'स्पेशल ब्रांच' से हूं फिर CCL कर्मियों पर कर दिया हमला

होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिसकर्मियों के समान वेतन, रांची यूनिवर्सिटी और प्रोजेक्ट भवन में तैनात जवानों ने खेली होली

धनबाद में अपराधियों ने लाखों की संपत्ति लूटी, होमगार्ड जवानों की राइफल-गोलियां छीनी