ETV Bharat / state

बाड़मेर में चंद्रग्रहण का असर नहीं, होलिका दहन आज और धुलंडी कल, जानिए शुभ मुहूर्त

होलिका दहन के दो शुभ मुहूर्त हैं. पहला शाम 07:30 से रात 09:00 बजे एवं दूसरा मंगलवार सुबह 05:30 से 06: 00 बजे तक रहेगा.

blood moon
ब्लड मून (Photo- X/raphaelmiguel)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 2, 2026 at 8:33 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर: इस बार होली के आसपास चंद्रग्रहण होने से होलिका दहन का गणित गड़बड़ा गया. हालांकि सरहदी जिले बाड़मेर और जैसलमेर में इस चंद्रग्रहण का असर नहीं होगा. इसके चलते इन इलाकों में होलिका दहन सोमवार और धुलंडी मंगलवार को मनाई जाएगी.

बाड़मेर के गांव गुरु पंडित ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि 3 मार्च को देशभर में चंद्रग्रहण रहेगा जबकि बाड़मेर, जैसलमेर एवं गुजरात के कच्छ आदि क्षेत्रों में चंद्रग्रहण का कोई दोष (असर) नहीं है. ऐसे में 2 मार्च को होली ओर 3 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी. सोमवार शाम 5 बजकर 56 मिनट से फाल्गुन मास की पूर्णिमा की घड़ियां के साथ ही भद्रा काल भी शुरू होगा. होलिका दहन के दो शुभ मुहूर्त हैं. पहला मुहूर्त शाम 07:30 बजे से रात 09: 00 बजे तक एवं दूसरा मुहूर्त मंगलवार सुबह 05:30 से 06: 00 बजे तक रहेगा. इनमें गोधूलि वेला वाला श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा.

होलिका दहन आज, जानें पूजन व दहन का शुभ मुहूर्त (वीडियो ईटीवी भारत बाड़मेर)

पढ़ें:होलिका दहन और धुलंडी 2026: मुहूर्त के असमंजस को पंचांगकर्ताओं ने किया क्लियर, बताया समय और डेट

जोशी ने होलिका पूजन की जानकारी दी. बताया कि गांव, गली मोहल्ले में लकड़ियों से होली बनाई जाती है. इसमें एक लकड़ी को प्रह्लाद के रूप में स्थापित किया जाता है. सुहागिन महिलाएं शाम को होली के आगे दीपक जलाने के साथ ओर मोली बांधती कर पूजा करती हैं. घर परिवार में सुख शांति की प्रार्थना करती हैं. वहीं पंडित संतोष शर्मा ने कहा कि बाड़मेर में चंद्रग्रहण का असर नहीं होगा. होलिका दहन सोमवार औा धुलंडी मंगलवार को मनाई जाएगी.

पढ़ें:पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, 2 मार्च को जलेगी होलिका... राज्यों में अलग-अलग अवकाश