भीषण ठंड को देखते हुए प्रयागराज के स्कूलों में छुट्टी, जानिए कब खुलेगें विद्यालय
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अगले आदेश तक सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 5, 2026 at 4:02 PM IST
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ठंड रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है. इससे अभिभावक भी अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद नजर आ रहे हैं. इसे देखते हुए सोमवार को प्रयागराज के जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं.
जिला विद्यालय निरीक्षक पी.एन. सिंह के अनुसार, अत्यधिक ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के आदेश पर ये निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे.

पी.एन. सिंह ने बताया कि सभी ICSE, CBSE और UP BOARD में कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी रहेगी. उन्होंने कहा, अभिभावकों से अपील है कि ठंड के इस दौर में बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें.
बता दें कि इसके पहले भीषण शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए थे. ये आदेश ICSE, CBSE, UP बोर्ड, मदरसा बोर्ड सहित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू था. सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा था कि शीतलहर के दौरान कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें: यूपी के इन 6 जिलों में आज स्कूल बंद, इस जिले में बदली स्कूल टाइमिंग
यह भी पढ़ें: यूपी में भीषण सर्दी: 60 से अधिक जिलों में घना कोहरा, 5 जनवरी तक स्कूल बंद, 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

