ETV Bharat / state

होली आयो रे ! कानपुर में मैजिक गुलाल,अजब-ग़ज़ब पिचकारियां; पुष्पराज, राफेल पिचकारियों की धूम

कानपुर हटिया बाजार में रौनक, बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक पिचकारियां.

हटिया बाजार में होली के सामान की खूब डिमांड
हटिया बाजार में होली के सामान की खूब डिमांड (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 27, 2026 at 10:52 AM IST

|

Updated : February 27, 2026 at 11:37 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: देशभर में रंगों का त्यौहार होली 4 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. इसके लिए अब बाजारों में तैयारियां अपने चरम पर हैं. जहां बाजार सजे हैं, अबीर-गुलाल के थाल दूर से नजर आ रहे हैं. साथ ही जो दुकानदार हैं, उन्होंने अपनी दुकानों के सामने रंग-बिरंगी पिचकारियां, मास्क समेत अन्य उत्पादों को प्रदर्शित कर दिया है, जिससे आमजन रंगों व उत्पादों की खरीदारी कर सकें. ऐसे में कानपुर की चर्चित हटिया बाजार में भी होली का खुमार छाया हुआ है.

दुकानदारों का कहना है, होली को लेकर केवल 10 दिनों का समय बचा है. इसलिए अब दूसरे शहरों से कारोबारी खरीदारी के लिए यहां पहुंचने लगे हैं. जहां-जहां अबीर-गुलाल पैक होकर जाना है, वहां भेजा जा रहा है. हटिया बाजार में पुष्पा राज, राफेल, कान्हा पिचकारी की जबर्दस्त मांग है. इस साल कई नए उत्पाद भी बाजार में सज गए हैं.

हटिया बाजार में होली के सामान की खूब डिमांड (Etv Bharat)
25 रुपये में मोदी मास्क: हटिया बाजार के दुकानदार अभिनय अग्रवाल ने बताया, बाजार में इस साल होली पर 120 रुपये में ऐसी बंदूक आई है, जिसमें छह पीस की काटेज लगती है. यह पीस अलग-अलग रंगों के हैं. काटेज का दाम 230 रुपये है. इसी तरह 75 रुपये में गिफ्ट पैक है, जो कि खासतौर से रंगों के पैकेट का है. मोदी मास्क की बच्चों के बीच बहुत मांग है, जिसकी कीमत महज 25 रुपये है. इसी तरह फोम मास्क भी 25 रुपये का है. दो किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 570 रुपये है, जबकि चार किलोग्राम की कीमत 720 रुपये है.
दुकानदार
दुकानदार (Etv Bharat)
राफेल, पेन वाली और कई पिचकारियां: अभिनय ने बताया, पिचकारियों में बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र पुष्पा राज, राफेल जैसी पिचकारी हैं. इनकी कीमत 100 से 200 रुपये के बीच है. इसी तरह पहली बार पेन जैसी दिखने वाली पिचकारी आई है. एक ऐसी मैजिक गुलाल पिचकारी है, जिसमें आपको गुलाल नहीं भरना पड़ेगा. वह पहले से भरा हुआ है. केवल पानी भरने के बाद पिचकारी से गुलाल उड़ेगा. इसकी कीमत 135 रुपये है.
दुकानदार होली का सामान बेचते हुए.
दुकानदार होली का सामान बेचते हुए. (Etv Bharat)

बाजार में चीनी उत्पाद भी: कारोबारी मनजीत ने बताया, बाजार में स्वेदशी उत्पादों के साथ ही चीन के कुछ उत्पाद हैं. जिनकी मांग भी लोगों के बीच है। यह पिचकारी 250 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक हैं.

यह भी पढ़ें: IIT कानपुर और NCRA पुणे के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि; तारों की दूरी-गति मापना आसान

यह भी पढ़ें: होली से पहले लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़; रंग-बिरंगी कचरी की फैक्टरी सीज, NCR में होनी थी सप्लाई

Last Updated : February 27, 2026 at 11:37 AM IST