होली पर NWR कर रहा 273 ट्रिप नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 53 नियमित ट्रेनों में 141 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े
होली पर 35 स्पेशल ट्रेनों के 273 ट्रिप संचालन के साथ 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है.

Published : February 27, 2026 at 7:49 PM IST
जयपुर: होली के त्योहार के चलते रेल यात्रियों की वेटिंग लिस्ट भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) की ओर से यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. होली पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर रिकॉर्ड 273 ट्रिप नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसके साथ ही 53 नियमित ट्रेनों में 141 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं. वहीं 30 स्पेशल ट्रेनों में 216 ट्रिप संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि होली पर्व के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में 35 स्पेशल ट्रेनों के 273 ट्रिप संचालन के साथ ही 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है. उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार में होली के लिए 35 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो कि गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावडा, चर्लपल्ली, तिरूपति, मऊ, साबरमती के लिए संचालित की जा रही है.
पढ़ें: कोटा से जयपुर, सीकर, मथुरा और जबलपुर के लिए होली पर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
इसके साथ ही 30 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है. ये ट्रेनें उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार से साई नगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बान्द्रा टर्मिनस, दौंड, सोलापुर संतरागांछी, कोयम्बटूर, मुम्बई सेन्ट्रल के लिए संचालित की जा रही हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 53 नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 141 अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए हैं. रेलवे की ओर से होली के पर्व पर संचालित ट्रेनों की जानकारी रेलवे की वेबसाइट, रेलवन ऐप, एनटीईएस ऐप, अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है.
पढ़ें: होली पर बढ़ाए वीकली ट्रेनों के फेरे, कोटा के यात्रियों को कितना फायदा मिलेगा, जानिए...
यात्रियों की सुविधा के लिए होली के अवसर पर संचालित स्पेशल रेलसेवाएं:
- गाड़ी संख्या 04829, जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05, 12, 19, और 26 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को
- गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06, 13, 20 व 27 मार्च 2026 को (04 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को
- गाड़ी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को
- गाड़ी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को
- गाड़ी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरुवार को
- गाड़ी संख्या 04730, गोरखपुर- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से 27.03.26 तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को
- गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को
- गाड़ी संख्या 09610, योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 01.04.26 तक (05 ट्रिप) उदयपुर से प्रत्येक मंगलवार को
- गाड़ी संख्या 04753, हिसार- अमृतसर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 तरफा)
- गाड़ी संख्या 06281, मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.02.26 से 30.05.26 तक (17 ट्रिप) मैसूरू से प्रत्येक शनिवार को
- गाड़ी संख्या 06282, मदार-मैसूरू साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 09.02.26 से 01.06.26 तक (17 ट्रिप) मदार से प्रत्येक सोमवार को
- गाड़ी संख्या 07705, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 19.02.26 से 26.03.26 तक (06 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से प्रत्येक गुरुवार को
- गाड़ी संख्या 07706, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को
- गाड़ी संख्या 05023, गोमतीनगर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 03.03.26 से 24.03.26 तक (04 ट्रिप) गोमतीनगर से प्रत्येक मंगलवार को 23.55 बजे
- गाड़ी संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर)-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को
- गाड़ी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को
- गाड़ी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को
- गाड़ी संख्या 03007, हावडा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 25.02.26 व 11.03.26 तक (02 ट्रिप) हावडा से प्रत्येक बुधवार को
- गाड़ी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 27.02.26 व 13.03.26 तक (02 ट्रिप) खातीपुरा (जयपुर) से प्रत्येक शुक्रवार को
- गाड़ी संख्या 07519, तिरूपति-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 को (01 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 07520, मदार- तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह आगरा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 04734, ईदगाह आगरा- श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 09639, मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 09640, रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
- गाड़ी संख्या 04823, जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक रविवार को 17.00 बजे
- गाड़ी संख्या 04824, मऊ जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.03.26 से 31.03.26 तक (05 ट्रिप) मऊ से प्रत्येक मंगलवार को 04.00 बजे
- गाड़ी संख्या 09807, कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 को (01 ट्रिप) कोटा से प्रत्येक बुधवार को 21.55 बजे
- गाड़ी संख्या 09808, रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 को (01 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से प्रत्येक गुरुवार को 06.55 बजे
- गाड़ी संख्या 01919, आगरार्केट-असारवा स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 18.02.26 से 29.03.26 तक (30 ट्रिप) आगराकैंट से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 18.10 बजे
- गाड़ी संख्या 01920, असारवा-आगराकैंट स्पेशल (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा दिनांक 19.03.26 से 30.03.26 तक (30 ट्रिप) असारवा से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को 14.50 बजे
- गाड़ी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को
- गाड़ी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे
- गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 23.03.26 तक (05 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 18.45 बजे
- गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.02.26 से 24.03.26 तक (05 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 21.45 बजे
पढ़ें: होली पर निजामुद्दीन से पुणे के बीच कोटा होकर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल, भागलपुर गांधीधाम के 4 फेरे बढ़ाए
होली के अवसर पर विस्तारित स्पेशल रेलसेवाएं:
- 04715, बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 04716, साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 04725, हिसार-खडकी साप्ताहिक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 04726, खडकी-हिसार साप्ताहिक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 04727, हिसार-वलसाड साप्ताहिक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 04728, वलसाड-हिसार साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 04827, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 07.03.26 से 28.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक 08.03.26 से 29.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 09622, बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर साप्ताहिक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 09625, अजमेर-दौंड साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 09626, दौंड- अजमेर साप्ताहिक 06.03.26 से 27.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 09627, अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 09628, सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 09001, मुम्बई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 03.03.26 से 27.03.26 तक (08 ट्रिप)
- 09002, भिवानी- मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 04.03.26 से 28.03.26 तक (08 ट्रिप)
- 09005, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 09006, भिवानी- बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 05.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप)
- 08611, संतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 08612, अजमेर- संतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 02.04.26 तक (05 ट्रिप)
- 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से 26.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 09705, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 01.03.26 से 29.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 09706, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल दिनांक 02.03.26 से 30.03.26 तक (05 ट्रिप)
- 09633, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 01,07,08,14, 15, 21, 22, 28, 29,30 मार्च 2026 को (10 ट्रिप)
- 09634, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 02,08,09,15,16, 22, 23,29,30,31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप)
- 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा 01, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च 2026 को (10 ट्रिप)
- 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 01, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च 2026 को (10) ट्रिप)
- 09733, जयपुर-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)
- 09734, भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 01.03.26 से 31.03.26 तक (31 ट्रिप)

