ETV Bharat / state

रांची से गोरखपुर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम शेड्यूल

पूर्वोत्तर रेलवे गाड़ी संख्या 08629 / 08630 रांची-गोरखपुर-रांची वाया वाराणसी,औड़िहार, मऊ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन कर रहा है.

RANCHI GORAKHPUR TRAIN
रांची से गोरखपुर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 12:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. इस क्रम में गाड़ी संख्या 08629/08630 रांची-गोरखपुर-रांची वाया वाराणसी,औड़िहार,मऊ साप्ताहिक होली विषेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है. जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि,रांची से 02 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को तथा गोरखपुर से 04 मार्च से 01 अप्रैल, को प्रत्येक बुधवार को 05 फेरों के लिये चलाया जायेगा.

बता दे कि,गाड़ी संख्या 08629 राँची-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 02 से 30 मार्च,तक प्रत्येक सोमवार को राँची से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मूरी से 01.25 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 02.55 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 04.35 बजे, कोडरमा से 05.35 बजे, गया से 07.05 बजे छूटेगी.

RANCHI GORAKHPUR TRAIN
पूर्वोत्तर रेलवे गाड़ी संख्या 08629 / 08630 . (ETV Bharat)

इसके बाद ये ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड से 07.50 बजे, डेहरी ऑनसोन से 08.10 बजे, सासाराम से 08.28 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से 11.00 बजे, वाराणसी से 12.10 बजे, जौनपुर से 14.10 बजे, औंड़िहार से 15.20 बजे, मऊ से 17.15 बजे, सलेमपुर से 19.07 बजे, भटनी से 19.34 बजे तथा देवरिया सदर से 20.05 बजे छूटकर गोरखपुर 21.30 बजे पहुँचेगी.

4 मार्च से गोरखपुर से चलेगी ट्रेन

वहीं वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 08630 गोरखपुर-राँची साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 04 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 को प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 00.50 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 02.02 बजे, भटनी से 02.40 बजे, सलेमपुर से 02.57 बजे, मऊ से 03.35 बजे, औंड़िहार से 04.47 बजे, जौनपुर से 06.15 बजे, वाराणसी जं. से 08.20 बजे छूटेगी.

इससे आगे ये ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से 09.30 बजे, सासाराम से 10.37 बजे, डेहरी ऑनसोन से 10.55 बजे, अनुग्रह नारायण रोड से 11.12 बजे, गया से 13.30 बजे, कोडरमा से 14.47 बजे, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जं. गोमो से 16.25 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 17.50 बजे तथा मूरी से 19.25 बजे छूटकर राँची 20.45 बजे पहुँचेगी.

22 कोच की होगी ट्रेन

उन्होंने बताया कि,इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, थर्ड एसी के 07, सेकेंड एसी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, स्लीपर के 06, जनरल सेकेंड क्लास के 04 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे.

ये भी पढ़ें - होली पर लखनऊ से जगन्नाथपुरी तक पहुंचना होगा आसान, रेलवे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा