ETV Bharat / state

होली पर छपरा से गोरखपुर जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार वृहस्पतिवार-रविवार को छोड़कर सप्ताह में 5 दिन ये ट्रेन 23 फेरों के लिए चलाई जाएगी.

Holi Special Train
होली पर गोरखपुर-छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 1:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. जी हां, 05125/05126 छपरा-गोरखपुर कैंट-छपरा होली अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन 01 से 31 मार्च किया जा रहा है.

जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि, सप्ताह में 05 दिन बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर ये ट्रेन 23 फेरों के लिये चलाई जाएगी.

Holi Special Train
होली स्पेशल ट्रेन: छपरा से गोरखपुर के लिए चलेगी. (ETV Bharat)

उन्होंने बताया कि, इस गाड़ी में जनरल सेकेंड क्लास के 10 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे.

Holi Special Train
होली पर स्टेशनों पर यात्रियों की उमड़ी भीड़. (ETV Bharat)

बता दे कि, 05125 छपरा-गोरखपुर कैंट होली अनारक्षित विशेष गाड़ी 01 से 31 मार्च, तक सप्ताह में 05 दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) छपरा से 04.15 बजे प्रस्थान कर बकुल्हा से 04.40 बजे, सुरेमनपुर से 04.57 बजे, दल छपरा से 05.05 बजे, रेवती से 05.12 बजे, सहतवार से 05.24 बजे, बलिया से 05.50 बजे, फेफना से 06.04 बजे, इन्दारा से 07.30 बजे, भटनी से 09.00 बजे तथा देवरिया सदर से 09.25 बजे छूटकर गोरखपुर कैंट 10.30 बजे पहुँचेगी.

Holi Special Train
छपरा से गोरखपुर के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन. (ETV Bharat)

गोरखपुर से छपरा के लिए होगा ये समय

वापसी यात्रा में, 05126 गोरखपुर कैंट-छपरा होली अनारक्षित विशेष गाड़ी 01 से 31 मार्च, तक सप्ताह में 05 दिन (बृहस्पतिवार एवं रविवार को छोड़कर) गोरखपुर कैंट से 16.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 17.37 बजे, भटनी से 18.07 बजे, इन्दारा से 20.25 बजे, फेफना से 21.12 बजे, बलिया से 21.35 बजे, सहतवार से 21.57 बजे, रेवती से 22.09 बजे, दल छपरा से 22.17 बजे, सुरेमनपुर से 22.27 बजे तथा बकुल्हा से 22.42 बजे छूटकर छपरा 23.10 बजे पहुँचेगी.

Holi Special Train
होली पर यात्रियों की सुविधा के स्पेशल ट्रेन. (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें -

  1. रांची से गोरखपुर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम शेड्यूल
  2. होली पर घर की राह होगी आसान; रेलवे चलाएगा 9 रूटों पर विशेष ट्रेनें
  3. 28 फरवरी से 9 मार्च तक यूपी में चलेंगी होली स्पेशल बसें; रोडवेज कर्मचारियों के मिलेगा इंसेंटिव