ETV Bharat / state

होली पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, रेलवे चलाएगी चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन

होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया में होगा. होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग बिहार जाते हैं.

HOLI SPECIAL TRAIN
होली स्पेशल ट्रेन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 9:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: 3 मार्च को होने वाले होली पर्व को देखते हुए यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई गई है. जिसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. जिससे रेल यात्रियों को होली के दौरान भीड़भाड़ और ट्रेनों में वेटिंग से छुटकारा मिल सके. आसानी से रेल यात्री होली स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अपने गंतव्य स्थान तक आसानी से आना जाना कर सके.

होली पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा, ''होली के अवसर पर मार्ग चर्लपल्ली-रक्सौल मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन चर्लपल्ली एवं रक्सौल के मध्य तीन फेरे के लिये की जा रही है. यह गाड़ी चर्लपल्ली से गाड़ी संख्या 07005 नंम्बर के साथ दिनांक 23, 28 फरवरी, 1 मार्च, 2026 को तथा रक्सौल से गाड़ी संख्या 07006 नम्बर के साथ दिनांक 26 फरवरी, एवं 3, 4 मार्च, 2026 को चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच रहेगी."


इस गाड़ी की समय सारणी

गाड़ी संख्या 07005 नंम्बर चर्लपल्ली से 22.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन गोंदिया 07.50/08.00 बजे, राजनांदगांव 09.28/09.30 बजे, दुर्ग 10.25/1030 बजे, रायपुर 11.20/11.22 बजे, बिलासपुर 13.15/13.20 बजे, रायगढ़ 15.20/15.22 बजे, झारसुगुड़ा 18.05/18.07 बजे, तीसरे दिन रक्सौल 16.50 बजे पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07006 नम्बर रक्सौल से 04.04 बजे रवाना होकर दूसरे दिन झारसुगुड़ा 01.48/01.50 बजे, रायगढ़ 02.47/ 02.49 बजे, बिलासपुर 04.45/04.50 बजे, रायपुर 06.25/06.28 बजे, दुर्ग 07.20/07.22 बजे, राजनांदगांव 07.46/07.48 बजे, गोंदिया 09.25/09.30 बजे, चर्लपल्ली 19.40 बजे पहुंचेगी.

होली पर साय कैबिनेट का धान किसानों को बंपर तोहफा, 3100 रुपये क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान, बंटेंगे 10 हजार करोड़ रुपये

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, कई फायर आर्म्स मिले

छत्तीसगढ़ में होली पर ‘नो ड्राई डे’, खुली रहेंगी शराब दुकानें, शराब नीति पर सियासी संग्राम