ETV Bharat / state

होली से पहले दुर्ग पुलिस की ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई, अलग-अलग थाना इलाके से 8 तस्कर हेरोइन बेचते गिरफ्तार

8.640 ग्राम चिट्टा के साथ वैशाली नगर थाना इलाके में 4 तस्कर पकड़े गए हैं. इसकी कीमत 1 लाख 72 हजार रुपए है.

DURG POLICE ACTION ON DRUGS
होली से पहले दुर्ग पुलिस की ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 26, 2026 at 2:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विशेष अभियान शुरू किया है. होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए पुलिस सक्रिय है. इसी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 2 अलग-अलग थाना इलाकों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

थाना वैशाली नगर और थाना छावनी में हमने चिट्टा पर कार्रवाई की है. दोनों जगह मिलाकर करीब 17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है और 4-4 आरोपियों को दोनों जगह से गिरफ्तार किया गया है- एएसपी मणिशंकर चंद्रा

अलग-अलग थाना इलाके से 8 तस्कर हेरोइन बेचते गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर स्थित शादी भवन के समीप कुछ संदिग्ध युवक नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया. मामला थाना वैशाली नगर क्षेत्र का है.

8.640 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8.640 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई. इसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 72 हजार 800 रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा चार मोबाइल फोन, एक पल्सर मोटरसाइकिल और नगद रकम भी जब्त की गई है.

सप्लाई चेन से जुड़े अहम खुलासे

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नशे की सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. इन जानकारियों के आधार पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जारी है. साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

साईं मंदिर में घुसे डकैत, उड़ा ले गए लाखों के जेवरात, दुर्ग पुलिस के हाथ नहीं लगे बदमाश
मैकेनिकल इंजीनियर निकला बाइक चोर गैंग का बॉस, 31 लाख की गाड़ियां बरामद
दुर्ग पुलिस ने झपटमारी और ब्लेड से हमला करने के मामले का किया खुलासा, आरोपियों का निकाला जुलूस