ETV Bharat / state

सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद होली मिलन, मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

धनबाद के सिंह मेंशन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

Holi Milan ceremony
होली मिलन समारोह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 9:53 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 10:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट- नरेंद्र निषाद

धनबाद: कोयलांचल के चर्चित सिंह मेंशन में साढ़े आठ सालों के अंतराल के बाद इस बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पूरे उत्साह के साथ समर्थकों के साथ होली मनाई.

समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और पारंपरिक फगुआ गीतों पर जमकर आनंद उठाया. ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों की धुन पर पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर नजर आया. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं.

सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद होली मिलन (Etv Bharat)

संजीव सिंह के रिहा होने के बाद यह पहला मौका है, जब सिंह परिवार ने समर्थकों के साथ सार्वजनिक रूप से होली मिलन समारोह आयोजित किया. वहीं हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव सिंह की जीत ने समर्थकों की खुशी को दोगुना कर दिया है.

Holi Milan ceremony
होली मिलन समारोह (Etv Bharat)

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि वे जनता के साथ हर खुशी साझा करना चाहते हैं. उन्होंने धनबाद की जनता को होली की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनसेवा के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.

विधायक रागिनी सिंह से बात करते संवाददाता नरेंद्र निषाद (Etv Bharat)

वहीं विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि साढ़े आठ साल बाद पूरा परिवार एक साथ इस उत्सव को मना रहा है, जो भावुक और ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए सभी से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें:

झारखंड के जेलों में बंद 23 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की होली हुई हैप्पी होली, राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में रिहाई की बनी सहमति

होली में शराब पर सख्ती, इस पंचायत में लगाया गया प्रतिबंध, कार्रवाई की भी तैयारी

कहीं रंग बेरंग न कर दे आपकी त्वचा और आंखें! जानें, क्या है रिम्स के विशेषज्ञों की सलाह

Last Updated : March 2, 2026 at 10:21 PM IST