ETV Bharat / state

''शांति, प्रेम और भाईचारे का पैगाम है होली'', रंगों के त्योहार पर सीएम विष्णु देव साय का संदेश

सीएम ने कहा, लोगों का आशीर्वाद ही जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है.

CM Sai played Holi
शांति और प्रेम का पैगाम है होली (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 4, 2026 at 7:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली मनाई. सीएम ने होली खेलने आए अधिकारियों और कर्चमारियों को रंगों के पावन पर्व की बधाई दी. इस मौके पर पारंपरिक फाग गीत भी गाए गए. अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सीएम को रंग गुलाल लगाकार बधाई दी. सीएम साय ने कहा कि होली का त्योहार सिर्फ एक त्योहार भर नहीं है. ये त्योहार अलग अलग रंगों से रंगी खुशियों का त्योहार है. प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले ये त्योहार सबके जीवन में शांति और खुशिया लेकर आए ऐसी सीएम ने कामना की.

सीएम विष्णु देव साय ने खेली होली

सीएम ने कहा कि फागुन मास में आने वाला ये त्योहार सबके साथ मिलकर मनाने वाला त्योहार है. प्रेम और समरसता का ये त्योहार छत्तीसगढ़ के लोगों की तरक्की लेकर आए ऐसी इश्वर से कामना है. सीएम ने कहा कि हमें सभी आपसी मतभेद भुलाकर सबको गले लगाना चाहिए. सीएम ने कहा कि जो भी लोग यहां होली मनाने के लिए आए हैं उनको मैं दिल से धन्यवाद देता हूं.

शांति और प्रेम का पैगाम है होली (ANI)

सीएम ने कहा कि प्रदेश वासियों ने जो दायित्व मुझे सौंपा है उसका पूरी तरह से मैं निर्वहन कर रहा हूं. जनता के स्नेह और आशीर्वाद की बदौलत अपना छत्तीसगढ़ प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और बढ़ता रहेगा. सीएम ने कहा कि लोगों का आशीर्वाद ही जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है.

CM Sai played Holi
शांति और प्रेम का पैगाम है होली (ETV Bharat)

बधाई देने वालों में शामिल लोग

मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, रायपुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला सहित मुख्यमंत्री सचिवालय एवं निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे.

CM Sai played Holi
शांति और प्रेम का पैगाम है होली (ETV Bharat)

आजादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के कोड़ेनार में बच्चों के पास पहुंचा 'स्कूल', राष्ट्रगान गूंजा, नारे लगे, त्योहार सा माहौल

छोटी उम्र में सात्विक चंद्राकर का बड़ा कमाल, पैरालाइज्ड पर्सन के लिए एआई बेस्ड लाइफ सूट , दिल्ली में हुआ प्रेजेंटेशन

सरगुजा जिले में एक और नवाचार, अंबिकापुर में खुला ‘आशा बिहान बाजार’, स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को मिला मार्केट