ETV Bharat / state

हिमाचल में तीन दिन तक होली की धूम, अब तक इन जिलों में मनाई गई होली

बैरागी समुदाय ने आज होली मनाई. 4 मार्च को भगवान रघुनाथ के मंदिर में केसर डोल का आयोजन होगा.

कुल्लू में होली मनाता बैरागी समुदाय
कुल्लू में होली मनाता बैरागी समुदाय (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 2:57 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: देश भर में होली का त्योहार जहां 4 मार्च को मनाया जाएगा. हिमाचल में कई जगह पर बसंत पंचमी के बाद से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. हिमाचल में होली का जश्न 2 मार्च से शुरू हो चुका है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ी होली से दो दिन पहले ही होली का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है. कुल्लू जिले में सोमवार, मंगलवार को होली मनाई गई.

मंगलवार रात होलिका दहन के बाद होली का त्यौहार समाप्त हो जाएगा. हालांकि भारत में 4 मार्च बुधवार को होली का त्यौहार मनाया जाएगा, लेकिन कुल्लू में पुरानी परंपरा के अनुसार दो दिन पहले ही त्यौहार शुरू हो जाता है. मंगलवार को जिला कुल्लू के भुंतर, बजौरा, ढालपुर अखाड़ा बाजार, सरवरी, सुल्तानपुर में युवा ढोल नगाड़ों की थाप पर घूमते रहे और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं. होली के त्योहार पर लोग रघुनाथपुर भगवान रघुनाथ के मंदिर पर पहुंचे और वहां पर भी भगवान रघुनाथ के दर्शन कर होली खेलते रहे. मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते 3:00 बजे भगवान रघुनाथ का मंदिर बंद रहेगा और शाम 7:00 बजे मंदिर को दोबारा खोला जाएगा. मंदिर में शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होलिका दहन की परंपरा को भी निभाया जाएगा.

बसंत पंचमी से होली मनाना शुरू करता है बैरागी समुदाय (ETV Bharat)

होली पर दी एक दूसरे को बधाई

वही होली का त्यौहार मना रहे स्थानीय निवासी पुष्कर महंत का कहना है कि 'कुल्लू में मंगलवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी होली खेल एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं. कुल्लू में मंगलवार शाम को होली का त्योहार धूमधाम के साथ संपन्न हो जाएगा.'

एक दूसरे को गुलाल लगाते लोग
एक दूसरे को गुलाल लगाते लोग (ETV Bharat)

बसंत पंचमी से शुरू होता है त्योहार

जिला कुल्लू में होली का त्योहार बसंत पंचमी से शुरू हो जाता है. मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिनों तक बैरागी समुदाय के लोग प्रतिदिन शाम को भगवान रघुनाथ के मंदिर जाते हैं, वहां होली के गीत गाकर भगवान को पवित्र गुलाल अर्पित करते हैं. इस दौरान भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहते हैं. यह परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है और आज भी इसका पालन किया जा रहा है. माना जाता है कि बैरागी समुदाय भगवान रघुनाथ के आगमन के साथ कुल्लू आया था, तब से यह समुदाय बसंत पंचमी से होली मनाना शुरू करता है और अयोध्या, ब्रज और अवध की पारंपरिक शैली में होली के गीत गाता है. ये गीत अयोध्या और ब्रज भूमि से ही आए हैं. 40 दिन तक ये सिलसिला चलता रहता है.

स्थानीय निवासी रजनी महंत ने बताया कि 'बैरागी समुदाय की होली बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती है और होलाष्टक के दिनों में यहां होली के गीत भी शुरू हो जाते हैं. सोमवार को कुल्लू में छोटी होली बनाई गई, तो वहीं मंगलवार को बड़ी होली मनाई जा रही है.'

होली गीत गाता बैरागी समुदाय
होली गीत गाता बैरागी समुदाय (ETV Bharat)

4 मार्च को होगा केसर डोल का आयोजन

4 मार्च को भगवान रघुनाथ के मंदिर में केसर डोल का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में भगवान रघुनाथ बैरागी समुदाय को दर्शन देते हैं. भगवान के प्रमुख सेवकों द्वारा बैरागी समुदाय के लोगों को दक्षिणा भी दी जाती है. कुल्लू में केसर डोल के बाद होली उत्सव का समापन होता है. स्थानीय लोगों में मान्यता है कि कुल्लू में कभी भी बड़ी होली खेलने के परंपरा नहीं रही है. हालांकि, अन्य राज्यों में होलिका दहन के बाद होली खेली जाती है, लेकिन जिला कुल्लू में होलिका दहन से पहले ही लोग होली का त्योहार मना लेते हैं.

एक दूसरे को रंग लगाते लोग
एक दूसरे को रंग लगाते लोग (ETV Bharat)

सेरी मंच पर 2 मार्च को मनाया गया होली का त्योहार

वहीं, मंडी के सेरी मंच पर होली से एक दिन पहले इस त्योहार को मनाया जाता है, लेकिन चंद्रग्रहण और भद्रा के चलते 2 मार्च को सेरी मंच पर होली का त्योहार मनाया गया. इस दौरान लोगों ने डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाया. सेरी मंच पर होने वाली मंडी की होली प्रदेशभर में प्रसिद्ध है. आसपास के लोग होली मनाने यहां पहुंचते हैं. मान्यता है कि यहां अंजान लोगों को लोग रंग नहीं लगाते हैं.

होली पर डांस करते लोग
होली पर डांस करते लोग (ETV Bharat)

4 मार्च को पूरे हिमाचल में मनाई जाएगी होली

शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर सहित पूरे हिमाचल में होली का त्योहार 4 मार्च को पूरे धाम धाम से मनाया जाएगा. हिमाचल में 4 मार्च को होली की सरकारी छुट्टी है. सीएम आवास सहित अन्य जगहों पर होली की रौनक देखने को मिलेगी. होली को देखते हुए हिमाचल में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण और भद्रा का असर, शिमला में होली की खरीदारी पड़ी फीकी