ETV Bharat / state

होली के रंग में डूबा झारखंड, फगुआ गीतों के साथ बीजेपी दफ्तर में हो रहा है कार्यक्रम

रांची सहित पूरा प्रदेश होली के रंग में डूबा हुआ है. पार्टी कार्यालय से लेकर गली मोहल्ले तक लोग होली खेल रहे हैं.

WHY IS HOLI CELEBRATED
बीजेपी दफ्तर में होली मिलन समारोह (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 4, 2026 at 1:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: होली को लेकर उत्साह चरम पर है. यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें आम और खास सब एक होते हैं. रंगोत्सव के इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि यह लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का पर्व है. जिसे सभी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाएं. इधर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य की जनता को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

प्रदेश भाजपा कार्यालय में होली के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश स्तर के नेता शामिल हो रहे हैं. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ खास अंदाज में होली मनाते हैं. इस बार भी उनके ऊपर होली का रंग मंगलवार से ही चढ़ा हुआ है. मंत्री ने अपने आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर होली खेली है.

बीजेपी दफ्तर में होली मिलन समारोह (ईटीवी भारत)

जनप्रतिनिधि मना रहे हैं अपने-अपने क्षेत्र में होली

होली को लेकर राजनेताओं के साथ-साथ आम कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर देखा जा रहा है. लोग एक दूसरे को मोबाइल संदेश भेज कर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इधर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने होली की शुभकामना देते हुए राज्य में सुख शांति की कामना की है. राजेश ठाकुर अपने परिवार के साथ बोकारो में होली मना रहे हैं. इसी तरह राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच होली मनाने में व्यस्त हैं.

गली मोहल्लों में चढ़ा होली का रंगगली मोहल्ले से लेकर राजधानी की सड़कों पर मस्तानों की टोली होली खेलते नजर आ रही है. फगुआ के पारंपरिक गीतों पर झूमते नाचते युवाओं की यह टोली दिन भर रंग उत्सव मनाएगी. इधर प्रशासनिक स्तर पर होली की मस्ती में कोई खलल ना हो, इसको लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं. हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो.

ये भी पढ़ें: धनबाद में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फगुआ गीतों पर रात भर झूमते रहे लोग

झरिया विधायक रागिनी सिंह का सांसद पर तंज, कहा- चुनाव में कुछ लोगों को लगी मिर्ची, बुरा न मानो होली है

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने समर्थकों के साथ मनाई होली, ईटीवी भारत की जमकर की तारीफ