ETV Bharat / state

जब बीजेपी नेताओं पर चढ़ा होली का खुमार, कुछ इस तरह गुलजार हुआ बीजेपी कार्यालय

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष से लेकर विधायक, कार्यकर्ता और आमलोग होली के रंग में रंगे दिखे

SAFE HOLI CELEBRATION TIPS
बीजेपी कार्यालय में होली मनाते नेता (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 4, 2026 at 3:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: भुवन किशोर झा

रांची: होली के मौके पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय गुलजार रहा. इस मौके पर पारंपरिक गीतों से सराबोर भाजपा नेताओं ने जमकर होली खेली. एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते भाजपा कार्यकर्ता नजर आए. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए जमकर होली खेली. झाल, मंजीरा बजाते इन मस्तानों की टोली में हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी शामिल हुए. नवीन जायसवाल पर होली का रंग चढ़ा रहा.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का सब्जी की माला पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने झाल बजाकर होली मनाई. ईटीवी भारत से बात करते हुए आदित्य साहू ने होली की बधाई देते हुए कहा कि यह एक खास पर्व है. जिसमें मस्ती भी है, उल्लास भी है और एक दूसरे के प्रति प्रेम का भाव भी है. हर साल की तरह इस बार भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में हम लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली है.

बीजेपी दफ्तर में नेताओं पर चढ़ा होली का खुमार (ईटीवी भारत)
भाजपा नेताओं ने जमकर खेली होलीभाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने होली की बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें ना कोई छोटा होता है, ना कोई बड़ा होता है. समाज के सभी वर्ग आपस में मिलकर सभी भेदभाव को भूल करके उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया में यह त्योहार मनाया जा रहा है. बीजेपी के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी होली के रंग में रंगे दिखे. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली.

इस अवसर पर कर्मवीर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ राज्य की जनता को रंगों के इस त्योहार की बधाई दी और सुख समृद्धि की कामना की. होली के रंग में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी रंगे दिखे. उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली. उन्होंने लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें दुरियां मिट जाती हैं और समाज में भाईचारगी आती है. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रबींद्र कुमार राय ने लोगों को होली की ढेर सारी बधाई दी.

ये भी पढ़ें: छुट्टी न देले मैडम जी! पलामू डीसी, एसपी ने पुलिस जवानों और सरकारी कर्मियों के साथ जमकर खेली होली

होली के रंग में डूबा झारखंड, फगुआ गीतों के साथ बीजेपी दफ्तर में हो रहा है कार्यक्रम

रंगों की बौछार में सराबोर राजधानी: सामूहिक होली आयोजनों से रांची में छाया उल्लास