ETV Bharat / state

फाग गीतों पर झूमीं बीजेपी विधायक भावना बोहरा, कहा-विकास के रंगों से जिले को सीएम साय ने किया सरोबार, खुशियां हुई दोगुनी

MLA भावना बोहरा ने कहा, रंगों का ये त्योहार हमें सारे गिले शिकवे भूलने का संदेश देता है.

SAFE HOLI CELEBRATION TIPS
फाग गीतों पर झूमीं बीजेपी विधायक भावना बोहरा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 2, 2026 at 5:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कबीरधाम: आज होलिका दहन का त्योहार है. होली से पहले पंडरिया में के सामुदायिक भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. होली मिलन के इस आयोजन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल हुईं. विधायक ने महिलाओं को रंग गुलाल लगाकर उनके सुख समृद्धि की कामना की. इस मौके पर पंडरिया की महिलाओं ने पारंपरिक फाग गीतों पर जमकर रंग और गुलाल उड़ाए. विधायक भावना बोहरा भी फाग गीतों पर झूमती नजर आईं.

होली मिलन समारोह में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है, जो सारे गिले शिकवे भूलकर दुश्मनों को भी गले लगाने का संदेश देता है. विधायक ने कहा कि पावन पर्व से पहले हमें भी गिले शिकवे भूलकर सभी को गले लगाना चाहिए. विधायक ने कहा कि रंगों का त्योहार हमें ये संदेश देता है कि सभी रंग मिलकर ही जीवन को रंगीन बनाते हैं. जीवन में इस वजह से रंगों का बहुत महत्व है. विधायक ने होली मिलन में शामिल होने वाली महिलाओं को पर्व की बधाई दी. विधायक ने कहा कि सभी के जीवन में खुशहाली आए ऐसी कामना हम करते हैं.

फाग गीतों पर झूमीं बीजेपी विधायक भावना बोहरा (ETV Bharat)

फाग गीतों पर झूमीं पंडरिया विधायक

इस बार की होली कवर्धा के लिए सबसे खास है. इस बार कवर्धा में विकास की होली खेली जा रही है. जिस तरह से कवर्धा जिले को विकास की सौगात सीएम और वित्त मंत्री से मिली है वो काबिले तारीफ है. विधायक ने कहा कि हमारी सभी मांगों को सरकार ने पूरा कर दिया है. पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में नालंदा परिसर के निर्माण, सड़कों के उन्नयन, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार सहित कई योजनाएं तेजी से संचालित हो रही हैं. इस वजह से इस बार की होली विकास वाली होली है.

SAFE HOLI CELEBRATION TIPS
फाग गीतों पर झूमीं बीजेपी विधायक भावना बोहरा (ETV Bharat)

समारोह के दौरान विधायक भावना बोहरा ने सभी से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे. बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं में होली मिलन समारोह को लेकर खूब उत्साह देखने को मिला.

SAFE HOLI CELEBRATION TIPS
फाग गीतों पर झूमीं बीजेपी विधायक भावना बोहरा (ETV Bharat)

पंडरिया में 65 लोगों की धर्मवापसी, भावना बोहरा की पहल से अब तक 265 लोग सनातन धर्म में लौटे

कवर्धा में धर्मांतरण के खिलाफ भावना बोहरा की पहल, 165 लोगों की हुई घर वापसी

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: पंडरिया MLA भावना बोहरा ने उठाए सवाल, सड़क-आवास, स्वास्थ्य सुविधा पर मांगा जवाब