ETV Bharat / state

NH 30 में होली की खुशियां के बीच मातम, त्योहार मनाने घर लौट रहे भाई बहन को पिकअप ने कुचला

भाई बहन रायपुर में रहते हैं और बाइक से अपने घर कवर्धा के बिरकोना जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.

KAWARDHA HOLI
कवर्धा में होली (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 4, 2026 at 12:09 PM IST

|

Updated : March 4, 2026 at 12:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नेशनल हाइवे 30 रायपुर जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई.

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक ने मारी टक्कर

मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था. बताया जा रहा है कि होली का त्योहार मनाने के लिए अमर अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा आ रहा था. इसी दौरान बिरकोना के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घायल बहन का कवर्धा जिला अस्पताल में इलाज

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. घायल बहन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

फरार वाहन चालक की तलाश शुरू

सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस हृदयविदारक हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भिलाई होली मिलन में भूपेश बघेल, राज्यसभा उम्मीदवार पर जल्द फैसले के संकेत
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत गणमान्य हस्तियों ने दी होली की शुभकामनाएं
Happy Holi 2026 Wishes गुलाल की सुगंध, अपनों का प्यार, होली का त्योहार लाए रंगों की बहार, होली पर शुभकामना संदेश
Last Updated : March 4, 2026 at 12:21 PM IST