ETV Bharat / state

रायपुर में डिजिटल पहरे के बीच मनेगी होली, हाईटेक तरीके से हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर

रायपुर में होली को लेकर पुलिस टीम ने खास तैयारी की है.पुलिस ने हुड़दंगियों पर कंंट्रोल करने के लिए हाईटेक तकनीक का सहारा लिया है.

Holi celebration digital security
रायपुर में डिजिटल पहरे के बीच मनेगी होली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 2, 2026 at 6:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इस बार एक अलग तरह की होली की गवाह बनने वाली है. होली में हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस टीम ने 'हाईटेक' सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है. गली-कूचों से लेकर मुख्य चौराहों तक, चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख यानी ड्रोन की नजर रहेगी. पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रंग जमकर खेलिए, लेकिन हुड़दंग किया तो सीधा हवालात जाएंगे.



आसमान से निगरानी, जमीन पर सख्ती

होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस बार ड्रोन कैमरों का सहारा लिया गया है.शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, घनी बस्तियों और व्यस्त इलाकों में ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार हैं.

Drone team
ड्रोन टीम रखेगी हुड़दंगियों पर नजर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)



फ्लैग मार्च और सघन चेकिंग अभियान

पुलिस ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया है. वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है.चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे.

रायपुर में डिजिटल पहरे के बीच मनेगी होली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
Holi celebration digital security
डिजिटल पहरे के बीच मनेगी होली (ETV BHARAT CHHATTISGARH)



हुड़दंगियों को चेतावनी

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी.जबरन रंग लगाने, छेड़छाड़ करने या सड़क पर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और शांति भंग करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Holi celebration digital security
हाईटेक तरीके से हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


सुरक्षित और संयमित होली का संदेश

रायपुर में इस बार होली उत्साह के साथ-साथ अनुशासन की भी मिसाल बनने जा रही है, रंग, उमंग और खुशियों के बीच पुलिस की पैनी नजर यह सुनिश्चित कर रही है कि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो. संदेश साफ है—होली मनाइए, लेकिन कानून की मर्यादा के भीतर.

प्रचंड गर्मी में हीट स्ट्रोक रूम देगा त्वरित उपचार, रायपुर जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बड़ी सुविधा
फाग गीतों पर झूमीं बीजेपी विधायक भावना बोहरा, कहा-विकास के रंगों से जिले को सीएम साय ने किया सरोबार

होली पर कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान, जानिए रंगपंचमी पर पिछले 5 साल का टेंप्रेचर रिकार्ड