पंजाब यूनिवर्सिटी में जमकर मनाई गई होली, उमंग और उत्साह के बीच खूब उड़े रंग-गुलाल
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में रंगों और उमंग के साथ होली मनाई गई.

Published : March 3, 2026 at 8:08 PM IST
चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को होली का त्योहार पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया. सुबह से ही कैंपस में रंग उड़ने लगे थे. स्टूडेंट सेंटर, विभागों के बाहर और हॉस्टल परिसरों में छात्र-छात्राएं समूह बनाकर इकट्ठा हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.
पंजाब यूनिवर्सिटी में होली : ढोल की थाप, संगीत और हंसी-मजाक के बीच कैंपस का माहौल पूरी तरह उत्सव में तब्दील हो गया. कई छात्र कुर्ता-पायजामा और टी-शर्ट पहनकर आए थे, जो कुछ ही देर में अलग-अलग रंगों से सरोबार हो गए. छात्र इस दौरान दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नज़र आए. वहीं स्टूडेंट सेंटर के आसपास सबसे ज्यादा रौनक देखने को मिली. यहां छात्रों ने नाच-गाकर त्योहार का आनंद लिया. कुछ जगहों पर छात्रों ने पानी के गुब्बारों और पिचकारियों का भी इस्तेमाल किया. कई छात्रों इस दौरान सिर्फ सूखे रंगों से होली खेलते नज़र आए.
तनाव से राहत देती है होली : यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस बार सुरक्षा को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. बाहरी लोगों के प्रवेश पर निगरानी रखी गई और पुलिस की मौजूदगी भी रही ताकि त्योहार शांति से मनाया जा सके. छात्रों ने कहा कि परीक्षा और पढ़ाई के बीच होली जैसे त्योहार उन्हें तनाव से राहत देते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं. कई छात्राओं ने भी बताया कि ये दिन उनके लिए दोस्तों के साथ यादें बनाने का अवसर होता है. कुल मिलाकर पंजाब यूनिवर्सिटी में होली का पर्व पारंपरिक अंदाज में, रंगों, संगीत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. कैंपस दिनभर गुलाल के उत्साह से नज़र आया.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : हरियाणा से संजय भाटिया बने राज्य सभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की लिस्ट
ये भी पढ़ें : होली 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीतिए दिल
ये भी पढ़ें : हवा में उगते आलू, बिना मिट्टी के 10 गुना ज्यादा हो रहा प्रोडक्शन, करनाल में आई नई क्रांति

