ETV Bharat / state

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, होली में इन राज्यों से दौड़ेंगी स्पेशल बसें, जानें किराया

होली के मौके पर बिहार सरकार ने दूसरे राज्यों में रह रहे बिहारवासियों की घर वापसी को आसान और सस्ता बना दिया है. पढ़ें.

Nitish government Holi gift
होली पर सरकार का बड़ा फैसला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 24, 2026 at 5:00 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: रंगों के त्योहार होली में अब अपनों के बीच पहुंचने की राह आसान होने वाली है. अक्सर ट्रेन में कंफर्म टिकट न मिलने और फ्लाइट की आसमान छूती महंगाई से परेशान लोगों को सरकार ने बड़ा होली गिफ्ट दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर परिवहन विभाग ने कई राज्यों से विशेष बस सेवा शुरू की है. सबसे बड़ी बात सरकार सब्सिडी भी दे रही है, जिससे लोगों के जेब पर बोझ कम पड़ेगा.

होली पर सरकार का बड़ा फैसला: परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि होली के मौके पर स्पेशल बस सेवा शुरू की जाए. होली के मौके पर दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग बिहार आना चाहते हैं, क्योंकि होली घर-घर से जुड़ा त्योहार है. किसी को कोई परेशानी न हो. मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार परिवहन विभाग ने कई राज्यों से विशेष बस का परिचालन शुरू किया है.

होली पर सरकार का बड़ा फैसला (ETV Bharat)

"हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड सहित कई राज्यों से स्पेशल बसें चलायी जा रही हैं. मुझे उम्मीद है कि परिवहन विभाग की ओर से होली के मौके पर की जा रही इस व्यवस्था का सभी लोग लाभ उठाएंगे और आसानी से घर तक पहुंचेंगे."- श्रवण कुमार, परिवहन मंत्री, बिहार

149 AC बसें खरीद रहा परिवहन विभाग: 4 मार्च को होली है तो क्या सभी जगह बस सेवा की शुरुआत हो गई है, इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कई जगह शुरू हो गयी है. कुछ जगह अभी बचा हुआ है वहां भी जल्द शुरू हो जाएगी. श्रवण कुमार ने कहा कि 800 के करीब बिहार में परिवहन विभाग के तहत बसें संचालित हो रही हैं. उन्हीं बसों में से हम दूसरे राज्यों में भी बस चला रहे हैं. वहीं 149 AC बसें हम लोग खरीद रहे हैं, उन्हें भी विशेष तौर पर चलाएंगे.

तय भाड़ा ही लिया जाएगा: बाहर होने वाले बिहार के लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इस पर परिवहन विभाग लगातार काम कर रहा है. होली के मौके पर चलने वाली बसों के किराए को लेकर परिवहन मंत्री ने कहा कि जो तय भाड़ा है, वही लिया जाएगा. लोगों को कम किराया देना पड़े, इसका ध्यान रखा जा रहा है.

दिल्ली से चलेंगी 62 बसें: परिवहन विभाग से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार 118 विशेष AC बसें 23 मार्च तक चलाने का फैसला लिया गया है. ऐसे 200 से अधिक नॉन AC बसें भी चलाई जा रही हैं. 62 बसें केवल दिल्ली के लिए चलाई जा रही हैं.

ऑनलाइन बुकिंग शुरू: हरियाणा के लिए 40 बस और झारखंड के लिए 10 बस चलाई जा रही है, जो पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में चलाई जाएगी. स्पेशल बस के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है.

हेल्पलाइन नंबर भी जारी: आने वाले लोगों की सहायता के लिए 1800 3457251 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. इस पर टिकट संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. बिहार सरकार के तरफ से निजी बस ऑपरेटर की मनमानी को रोकने के लिए पहले से ही जो घोषणा है उसके अनुसार ₹500 से ₹700 तक की सब्सिडी भी दी जा रही है.

619 रुपए की सब्सिडी दे रही सरकार: पटना से दिल्ली तक का सफर 1254 रुपये में पूरी होगी. आम दिनों में 1873 रुपए किराए देना होता है. 619 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है. इसी तरह अन्य स्थानों में भी होली के मौके पर आने वाले लोगों को विशेष छूट मिलेगी. निगम की आधिकारिक वेबसाइट bsrtc.bihar.gov.in पर जाकर अपना सीट लोग रिजर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

घूमना हुआ सस्ता! बिहार पर्यटन विभाग ने शुरू की लग्जरी बसें, किराया जान हो जाएंगे हैरान

इन देशों में स्लीपर बसें हैं बैन, जानिए हादसा होने पर क्यों बचना हो जाता है मुश्किल