ETV Bharat / state

UGC बिल के जरिए कॉलेज-विश्वविद्यालय के छात्रों में टकराव चाहती है केंद्र - खाचरियावास

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ खेली होली.

खाचरियावास ने समर्थकोें के साथ खेली होली
खाचरियावास ने समर्थकोें के साथ खेली होली (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 3, 2026 at 1:51 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : आज प्रदेश भर में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर भी बड़ी संख्या में समर्थक होली खेलने पहुंचे और पूर्व मंत्री को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए यूजीसी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला. खाचरियावास ने कहा कि पहले भाजपा हिंदू, मुसलमान, सिख इसाई में झगड़ा कराकर टकराव करना चाहती थी लेकिन अब इन्होंने विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्रों के बीच भी टकराव कराने की मुहिम शुरू कर दी है. इसके लिए यूजीसी लेकर के आए हैं.

पूर्व मंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ब्रह्मांड के मालिक हैं लेकिन उन्होंने भी गीता में कहीं नहीं लिखा कि जातियों और धर्म के नाम पर लोगों में टकराव कराया जाए. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेज के छात्र बेरोजगारी और रोजगार को लेकर आंदोलन करने वाले थे लेकिन मोदी सरकार ने यूजीसी लाकर एससी-एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों के बीच झगड़ा करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में पहले भी रैगिंग होती थी तो उसके लिए अलग कानून बने हुए थे. उन्होंने कहा कि यूजीसी से कुछ नहीं मिलने वाला है, भाजपा को इसका राजनीतिक फायदा मिल सकता है लेकिन इससे देश का नुकसान होगा. प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा न रोटी देती न रोजगार देती है केवल हिंदू मुसलमान में टकराव खड़ा करके अपनी राज राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती है.

प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री (ईटीवी भारत जयपुर)

इसे भी पढ़ें: HOLI 2026 : रंगों की फुहार में सराबोर हुआ बूंदी, सैलानियों ने भी खेली होली

भारत को अमेरिका से सावधान रहने की जरूरत : पूर्व मंत्री ने ट्रेड डील को लेकर कहा कि ट्रेड डील पूरी तरह से फेल हो गई है. अमेरिका के सामने घुटने टेककर हमें कोई फायदा नहीं हुआ है. अमेरिका ने ईरान पर हमला करके बड़ा पाप किया है क्योंकि एक तरफ तो वह बातचीत की बात कर रहा था दूसरी तरफ अचानक धोखे से ईरान पर हमला कर दिया. जैसा धोखा ईरान के साथ किया है वैसा धोखा भारत के साथ भी हो सकता है, क्योंकि अमेरिका के किसान 0% टैरिफ पर अपनी फसल भारत भेजेंगे जबकि भारतीय किसानों को टैरिफ देना होगा किसान बर्बाद हो जाएंगे. साफ उदाहरण है कि अमेरिका पर अगर कोई भी भरोसा करेगा तो उसका हश्र ठीक वैसा ही होगा ईरान और कई देश इसके उदाहरण है. हिंदुस्तान को भी सावधान हो जाना चाहिए. हिंदुस्तान का पुराना इतिहास है कि उसने रूस और अन्य देशों देश से दोस्ती रखी है. अमेरिका से हम लड़ाई नहीं चाहते लेकिन अगर हम अमेरिका के सामने घुटने टेक देंगे तो कमजोर हो जाएंगे.

पूरे प्रदेश में गौरक्षा यात्रा निकालेंगे : प्रताप सिंह ने जयपुर में हुई गौ हत्या को लेकर कहा कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं करके बीजेपी खुश हो सकती है. उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा के लिए हम लंबी लड़ाई लड़ेंगे. राज भवन तक मार्च करेंगे और पूरे प्रदेश में गौ रक्षा आंदोलन निकालेंगे. बीजेपी की पोल खोलेंगे उन्होंने कहा कि मैं भाजपा और मुख्यमंत्री को चेतावनी देना चाहता हूं कि ढाई साल हो गए हैं, इन्होंने जनता के साथ धोखा किया है. धर्म के साथ धोखा किया है इसलिए हम भाजपा को सबक सिखाने के लिए सड़कों पर लंबी लड़ाई लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें: Holi 2026 : सीएम ने सांगानेर में खेली होली, कार्यकर्ताओं को बताया अपनी ताकत, विपक्ष पर साधा निशाना