ETV Bharat / state

HNB यूनिवर्सिटी: स्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर मेरिट के आधारित प्रवेश शुरू, ये है लास्ट डेट

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर मेरिट आधारित प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

Srinagar HNB University
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 28, 2026 at 9:35 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर मेरिट आधारित प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह प्रक्रिया CUET (UG)-2026 के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय के परिसरों तथा संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों को भरने के लिए शुरू की गई है.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश परिपत्र के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 27 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से 31 अगस्त 2026 की रात 11:55 बजे तक SAMARTH पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं. पंजीकरण शुल्क सामान्य अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये, जबकि SC/ST/PwD अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है. प्रवेश प्रक्रिया को 8 सितंबर 2026 तक पूरा करने की सलाह दी गई है. विश्वविद्यालय के बिरला परिसर श्रीनगर में बीएससी. लाइफ साइंस, बीएससी गणित, बीकॉम., बीएससी योगिक साइंस, बीए होटल मैनेजमेंट, बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, इंटीग्रेटेड एमबीए तथा लोक संगीत एवं लोक नृत्य डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं.

Srinagar HNB University
जारी आदेश (Source- HNB University)

इसी प्रकार एसआरटी परिसर टिहरी में बी कॉम, बीए, बीएससी लाइफ साइंस तथा बीएससी गणित में, जबकि डॉ. बीजीआर परिसर पौड़ी में बीकॉम, बीए, बीएससी लाइफ साइंस और बीएससी गणित में रिक्त सीटें उपलब्ध हैं. इसके अलावा बिरला परिसर श्रीनगर में बीटेक तृतीय सेमेस्टर की लेटरल एंट्री योजना के तहत CSE, ECE, IE, IT और ME शाखाओं में भी रिक्त सीटें घोषित की गई हैं. विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को पंजीकरण से पहले अपनी पसंद के पाठ्यक्रम में उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी लेने की सलाह दी है.

संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को सीटों की उपलब्धता और प्रवेश प्रक्रिया के लिए संबंधित संस्थान से सीधे संपर्क करना होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि SAMARTH पोर्टल पर पंजीकरण मात्र से प्रवेश का अधिकार सुनिश्चित नहीं होता. प्रवेश पात्रता, मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा.

पढ़ें-PHD सत्र नियमित करने में जुटा गढ़वाल विश्वविद्यालय, लेट होने से छात्र नहीं कर पा रहे आवेदन