ETV Bharat / state

भिवानी में नए साल पर HKRN का प्रदर्शन, सरकार से की जल्द सैलरी जारी करने की मांग, बोले-"3 माह से नहीं मिली सैलरी"

भिवानी में एचकेआरएन कर्मचारियों ने 3 महीने से रुकी सैलरी के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार से तुरंत सैलरी भुगतान की मांग की.

HKRN employees protest Bhiwani
सरकार से की जल्द सैलरी जारी करने की मांग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 1, 2026 at 5:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: नए साल के मौके पर भिवानी के सामान्य अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों ने अपनी सैलरी न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया. प्रदेश भर के 9 हजार से अधिक एचकेआरएन कर्मचारियों की तीन महीने से सैलरी रुकी हुई है. कर्मचारियों ने सरकार से तत्काल सैलरी जारी करने की मांग की.

कोरोना काल में भी किया काम: विरोध के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि चुनाव में भाजपा सरकार को हमने वोट दिया और आज हमीं पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.करोना काल में जब कोई घरों से नहीं निकला और कोई इस संकट में सामने नहीं आया तो एचकेआरएन के कर्मचारियों ने आगे आ कर करोना पीड़ितों की जान बचाई थी.

भिवानी में नए साल पर HKRN का प्रदर्शन (ETV Bharat)

तीन माह से नहीं मिली सैलरी: विरोध के दौरान एचकेआरएन कर्मचारी प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि, "तीन महीने हो गए हैं और किसी भी कर्मचारी को सैलरी नहीं मिली. इसके कारण पूरे प्रदेश के कर्मचारियों पर गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.नए साल पर घर पर कुछ भी खर्च करने के पैसे नहीं हैं. अगर जल्द सैलरी नहीं आई तो कर्मचारी बड़े प्रदर्शन को मजबूर होंगे."

घर खर्च चलाना मुश्किल: प्रदर्शन के दौरान एचकेआरएन कर्मचारी सोनिया ने कहा, "हमारे बच्चों की स्कूल की फीस का भुगतान भी नहीं हो पा रहा और घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है. आर्थिक संकट इतना गंभीर है कि घर में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है."

कर्मचारियों की सरकार को चेतावनी: प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द सैलरी जारी नहीं करती है, तो उनका प्रदर्शन और बड़ा और जोरदार होगा. उन्होंने सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों की मेहनत और सेवा के सम्मान में उनकी सैलरी जल्द से जल्द दी जाए.

ये भी पढ़ें:हरियाणा कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, अब इन महिलाओं को भी सरकार देगी 2100 रुपए, कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले