ETV Bharat / state

कबीरधाम में हिट एंड रन, शख्स को कुचल कर ट्रक ड्राइवर फरार

इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा. एनएच 30 पर चक्काजाम लगाया.

KABIRDHAM
कबीरधाम में हिट एंड रन केस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 3:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: शहर में हिट एंड रन की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ग्राम कोटवार को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक का चक्का मृतक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मृतक की शिनाख्त

मृतक की पहचान दिलीप पात्रे निवासी कवर्धा के रूप में हुई है. वह ग्राम कोटवार था. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

कबीरधाम में हिट एंड रन केस (ETV Bharat)

कहां और कैसे हुआ हादसा

यह हादसा कोतवाली थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिलीप दास अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रक चालक ने न तो वाहन रोका और न ही घायल को मदद पहुंचाई बल्कि मौके से फरार हो गया. घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

गुस्साई भीड़ का चक्काजाम

गुस्साई भीड़ ने नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके.

KABIRDHAM
कबीरधाम में हिट एंड रन केस (ETV Bharat)

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक द्वारा बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान ट्रक का नंबर ट्रेस कर लिया गया है. पुलिस की टीमें ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

प्रशासन ने की ये अपील

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत में सीईओ का औचक निरीक्षण, काम से नदारद कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन

सुकमा एनकाउंटर में ढेर हुए माओवादियों पर था 60 लाख का इनाम, हार्डकोर नक्सली वेट्टी मंगड़ू उर्फ मुक्का भी ढेर

सिरकट्टी आश्रम में राम जानकी मंदिर, धर्मध्वजा स्थापना, सीएम विष्णु देव साय ने की पूजा अर्चना