ETV Bharat / state

पुलिस से दोबारा हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा को लगी गोली, पुलिस ने किया डिटेन

आरोपी आदिल मिर्जा ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो डाल पुलिस को खुली चुनौती दी थी.

History-sheeter Adil has been Detained
हिस्ट्रीशीटर आदिल को पकड़ा (ETV Bharat Kota)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 11, 2026 at 2:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा: पुलिस पर फायरिंग समेत विभिन्न मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा को आखिर रविवार को डिटेन कर लिया गया. वह कोटा ग्रामीण के मोडक थाने इलाके में पुलिस को मिला, जहां उसने पुलिस पर फिर फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में आदिल के पैर में गोली लगी. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस गुप्त रख रही है. कोटा शहर पुलिस के बड़े अधिकारी और कोटा ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कल्याण मीणा समेत कई मौके पर पहुंच रहे हैं.

घटना की पुष्टि करते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने कहा कि आदिल मिर्जा के पैर में गोली लगी है. उसका इलाज हमारी पहली प्राथमिकता है. उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी है. आदिल को अभी डिटेन किया है. उसे बाद में गिरफ्तार करेंगे. गिरफ्तारी में पूरा प्रोटोकॉल फॉलो किया जाएगा.

पढ़ें:सांगोद में कोटा सिटी पुलिस पर फायरिंग, SHO बोले- हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा ने की, मुकदमा दर्ज

कोटा में फायरिंग का आरोप: हिस्ट्रीशीटर आदिल पर कोटा शहर में एक महीने पहले हुई फायरिंग में शामिल होने का आरोप है. पुलिस ने उसे इस मामले में आरोपी भी बनाया. वह तब से फरार था. इस बीच कैथूनीपोल थाना इलाके के सूरजपोल में फायरिंग की वारदात हुई. कैथूनीपोल थाना अधिकारी अमरेश सिंह का कहना है कि इस वारदात में भी आदिल गैंग का नाम सामने आया. इस मामले में भी पुलिस उसके पीछे थी.

सांगोद में पुलिस से मुठभेड़: आरोपी आदिल ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो डाल पुलिस को खुली चुनौती दी थी. उसने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उसे गलत फंसाया जा रहा है. फरार आदिल की तलाश में कैथूनीपोल पुलिस सांगोद गई थी, जहां शुक्रवार को आदिल ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन मौके पर कार छोड़कर बाइक से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

पढ़ें:दस हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में गोली लगने से घायल