ETV Bharat / state

हरियाणा में हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑन ऑर्डर बेचता था आरोपी, पुलिस ने किया अरेस्ट

हिसार सीआईए टीम ने सिरसा जिले में एक अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.

ILLEGAL ARMS FACTORY BUSTED
अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 14, 2026 at 8:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसारः हरियाणा के हिसार CIA टीम ने सिरसा जिले में एक देसी हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके से हथियार बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई है, जिसे सिरसा के फरमाई खुर्द क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, वह मूल रूप से सिरसा जिला स्थित नेजाखेड़ा का रहने वाला है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस जल्द रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ करेगी. वहीं मौके पर मौजूद एक अन्य आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है.

15 हजार में बेचता था एक हथियार: पुलिस के अनुसार मौके से पुलिस ने 3-4 अर्द्धनिर्मित हथियार और हथियार तैयार करने में उपयोग होने वाली सामग्री और उपकरणों को बरामद किया है. आरोपी ने हथियार बनाने का काम अपने मौसी के लड़के से सीखा है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. आरोपी राजू बीते 3-4 महीने से हथियार बनाने का काम कर रहा था. आरोपी 1500 रुपये में हथियार बनाता था और ऊंचे दाम पर बेचता था. कुछ मामलों में यह एक हथियार के लिए 15000 हजार रुपये तक वसूलता था. यह ज्यादातर हथियार ऑन आर्डर बेचता था. आरोपी कारतूस भी तैयार करता था.

सिरसा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ (Etv Bharat)

2010 से आपराधिक मामलों में है शामिलः आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इस मामले के अलावा आरोपी के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य अपराध शामिल है. इसके खिलाफ पहला मामला 2010 में दर्ज हुआ था.

कैसे खुला मामलाः 11 अप्रैल साहिल को विकास नगर से एक अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था. उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कमलजीत सिंह ने बताया कि "साहिल की निशानदेही के आधार पर इन अवैध निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा किया है. सहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर पहले ही जेल भेज दिया गया है."

ये भी पढ़ें-फरीदाबाद पुलिस का एक्शन, वर्कशॉप में अवैध हथियार निर्माण करते दो आरोपी गिरफ्तार