ETV Bharat / state

हिसार जीवन हत्याकांडः आंदोलनकारियों ने जिले के सभी टोल प्लाजा को किया जाम, घंटों आवागमन रहा बाधित

हिसार में डेयरी संचालक जीवन की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Traffic halted for hours at Hisar Jeevan murder case toll plaza
हिसार जीवन हत्याकांड टोल प्लाजा से घंटों आवागमन ठप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 14, 2026 at 2:17 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसारः हरियाणा के हिसार के सूर्य नगर में 4 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद से पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन और समर्थक लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इसी कड़ी में जिले के कई टोल प्लाजा को शुक्रवार को सुबह 11 बजे से तीन घंटे के लिए एक साथ जाम कर दिया गया. जाम के कारण दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजों से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा.

सीएम को झंडा फहराने से रोकने की चेतावनी दोहरायाः आंदोलन के कारण असरमैय्यड टोल, चौधरीवास टोल, बहबलपुर टोल, लांधडी टोल सहित कई अन्य टोल से अवागमन पूरी तरह बाधित रहा है. टोल जाम करने में अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस दौरान बंद में शामिल समर्थकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि "अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो पंद्रह अगस्त को सीएम नायब सैनी को तिरंगा झंडा नहीं फहराने दिया जायेगा. चाहे इसके लिए हमारी जान चली जाए."

हिसार में जीवन हत्याकांड के विरोध में टोल प्लाजा जाम (ETV Bharat)

अभी तक नहीं हो पाया है अंतिम संस्कारः जीवन की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य सहायता की मांगों को लेकर मृतक के परिजन और उनके समर्थक लगातार आंदोलन कर रहे हैं. परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर रखा है.

हत्या के पीछे का विवादः मृतक के घर के पास के ही फाइनेंसर रमेश के साथ जीवन का पहले विवाद हुआ था. दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले थे और जीवन ने रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था. इसी रंजिश को लेकर उसकी हत्या की बात सामने आई है. बता दें कि मृतक जीवन के पिता बिजेंद्र बीस साल पहले हिसार आया थे और सूर्य नगर में डेयरी का काम शुरु किया था. उसका बेटा जीवन भी डेयरी का काम संभालता था.

क्या है मामलाः

  • 4 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामले में मृतक के पिता बिजेंद्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. मामले में पुलिस ने 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है.
  • 13 अगस्त को लघु सचिवालय में महापंचायत का आयोजन किया गया. इसमें किसान संगठनों, खाप पंचायतों, किसान नेताओं और विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया था. महापंचायत ने प्रशासन को 13 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया था.
  • महापंचायत में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हरियाणा के सभी टोल प्लाजा ठप कर दिया गया.
  • 14 अगस्त तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होनी की स्थिति में 15 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हांसी या हरियाणा के किसी भी जिले में तिरंगा फहराने से रोकने की चेतावनी दे चुके हैं. आंदोलनकारियों की यह चेतावनी कानून-व्यवस्था के लिहाज से प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गई है.

पुलिस-प्रशासन का पक्ष व अबतक की गई कार्रवाईः

  1. 07 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
  2. पीड़ित पक्ष के लिए 04 पुलिस कर्मचारी दिन रात की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं
  3. मृतक की पत्नी के लिए नौकरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.
  4. शेष आरोपी भारत से नहीं भाग पाए, इसलिए लुक आउट सर्कुलर भी जारी कराया गया है.
  5. शेष सभी फरार आरोपियों पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कराया गया है.
  6. पुलिस की कुल 10 टीमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, पंजाब सहित अन्य जगहों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें-
हिसार जीवन हत्याकांड: महापंचायत में बड़ा फैसला, 14 को हरियाणा के टोल बंद, 15 अगस्त पर सीएम को झंडा फहराने से रोकने की चेतावनी

हिसार जीवन हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर भड़के राकेश टिकैत, बोले- "9 दिन बाद भी हत्यारे फरार रहना प्रशासन की कमी"

हिसार में डेयरी संचालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस