ETV Bharat / state

हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार बनेंगे सीएम, असम में फिर खिलेगा कमल: अरुण साव

अरुण साव को लखीमपुर लोकसभा सीट के भीतर आने वाले 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Arun Sao election campaign in Assam
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 2, 2026 at 1:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव असम विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गए हुए हैं. अरुण साव लगातार चुनाव प्रचार के साथ ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं. डिप्टी सीएम अरुण साव 25 फरवरी से ही चुनावी तैयारियों को लेकर असम में डेरा डाले हुए हैं. पार्टी आलाकमान ने अरुण साव को लोकसभा सीट लखीमपुर सहित कई विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है. इसी कड़ी में अरुण साव ने गुवाहाटी, तिनसुकिया, डूमडुमा, सदिया और लखीमपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली.

असम में तीसरी बार कमल खिलाने का दावा

अरुण साव ने सभी बैठकों में ग्रास रुट पर प्रचार के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली. बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने दावा किया कि असम में तीसरी बार कमल खिलने जा रहा है, तीसरी बार असम सीएम पद की शपथ हिमंत बिस्वा सरमा लेंगे. पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए अरुण साव ने कहा, राज्य और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है. वोटरों को बताना है कि जो हमने अबतक विकास के काम किए उसे आगे भी जारी रखेंगे. अरुण साव ने कहा कि यूथ से बूथ तक को जोड़ने का काम हम कर रहे हैं.

Arun Sao election campaign in Assam
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (ETV Bharat)
Arun Sao election campaign in Assam
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (ETV Bharat)

डिप्टी सीएम अरुण साव का असम में चुनावी दौरा

तिनसुकिया में पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में अरुण साव ने चुनावी रणनीति,जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की. डूमडूमा और सदिया की बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए बूथ प्रबंधन पर जोर दिया. वहीं लखीमपुर की बैठक में विधानसभावार बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया. कार्यकर्ताओं से कहा कि वो वोटरों तक पहुंचें. केंद्रीय नेतृत्व में डिप्टी सीएम अरुण साव को लखीमपुर लोकसभा सीट के भीतर आने वाले 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है.

Arun Sao election campaign in Assam
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (ETV Bharat)
Arun Sao election campaign in Assam
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. वहीं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से राज्य में विकास को नई गति मिली है डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से असम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है: अरुण साव, डिप्टी सीएम

Arun Sao election campaign in Assam
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (ETV Bharat)

चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी

असम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है, कि चुनाव मार्च और अप्रैल के बीच हो सकता है. चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही प्रचार में और तेजी और गर्मी आएगी. असम चुनाव में छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता पिछली बार भी प्रचार के लिए गए थे.

Arun Sao election campaign in Assam
उप मुख्यमंत्री अरुण साव (ETV Bharat)

छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन पर हंगामा, संगीता सिन्हा ने मंत्री अरुण साव से पूछे सवाल
पुल निर्माण में देरी पर बिफरे डिप्टी सीएम अरुण साव, ठेकेदार पर लिया तगड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026, अमेरिका के Jhared Hack बने चैंपियन