ETV Bharat / state

रोहतक गैंगवार में घायल बदमाश की मौत, झज्जर में चल रहा था इलाज, आज होगा पोस्टमार्टम

Gang war in Rohtak: हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोली गैंग के बीच रोहतक में गैंगवार हुई थी. इसमें घायल बदमाश की मौत हो गई.

Gang war in Rohtak
Gang war in Rohtak (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 20, 2025 at 8:51 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

झज्जर: हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोली गैंग के बीच रोहतक में गैंगवार हुई थी. इस मामले में घायल बदमाश की मौत हो गई है. इसके अलावा दो गंभीर रूप से घायल हैं. रोहतक जिले की सीमा में हुई इस गैंगवार के बाद एक घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया. वहीं दूसरे गुट के दो सदस्यों को उपचार झज्जर के ऑस्कर अस्पताल में लाया गया. जहां झज्जर में लाए गए गैंग के एक सदस्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

रोहतक गैंगवार में घायल बदमाश की मौत: वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है. झज्जर पुलिस के डीसीपी क्राइम अमित दहिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि "इस गैंगवार में दोनों तरफ से फायरिंग हुई. जिसके चलते कुछ लोग घायल हुए थे और जिनमें से दो घायलों को झज्जर लाया गया. जहां एक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक हार्डकोर क्रिमिनल था. फिलहाल पुलिस रोहतक पुलिस से कोआर्डिनेशन करके काम कर रही है."

रोहतक गैंगवार में घायल बदमाश की मौत (Etv Bharat)

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी: डीसीपी ने बताया कि "अस्पताल और घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है, ताकि गैंगवार करने वालों और उनके साथ देने वालों के बारे में पुलिस सुराग लगा सके. मृतक गैंगस्टर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया है. आज उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. बताया जा रहा है कि दो गैंग के बीच हुई इस गैंगवार में कुछ और लोग भी शामिल थे. जो मौके से फरार हो गए. पुलिस ने उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं."

ये भी पढ़ें- करनाल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, पंजाब के शख्स पर 22 मामले थे दर्ज, 7 साल की हुई थी सजा

ये भी पढ़ें- शर्मनाक! रोहतक में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने पोती समेत 3 बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी का रह चुका है आपराधिक रिकॉर्ड