हिमाचल में इस दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : July 5, 2026 at 11:07 AM IST
|Updated : July 5, 2026 at 11:30 AM IST
शिमला: इस बार हिमाचल में जहां एक ओर मानसून की एंट्री 5 दिन की देरी से हुई है. वहीं, इस बार मानसून की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है. हालांकि बीते रोज प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 6, 7 और 8 जुलाई को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है. साथ ही 6 और 7 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 8 जुलाई को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 6 और 7 जुलाई को मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि 8 जुलाई को येलो अलर्ट है.
इस दिन तक तेज हवाओं का अलर्ट
वहीं, 5, 9 और 10 जुलाई को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है. 5 और 9 जुलाई को मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और इस दिन अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 10 जुलाई तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि राज्य के कई हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ऊना रहा प्रदेश में सबसे गर्म
वहीं, बात करें अधिकतम तापमान की तो 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ ऊना प्रदेश में सबसे गर्म रहा. इसके अलावा शिमला में 22.5, सुंदरनगर में 30.2, भुंतर में 29.0, कल्पा में 24.8, धर्मशाला में 28.0, नाहन में 29.7, केलांग में 15.8, सोलन में 29.0, मनाली में 23.0, कांगड़ा में 28.6, मंडी में 30.0, चंबा में 31.1, जुब्बड़हट्टी में 25.4, कुफरी में 20.3, नारकंडा में 18.5, सेउबाग में 29.0, बरठीं में 29.9, ताबो में 29.7, मशोबरा में 22.2 और नेरी में 31.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.
कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान
वहीं, कुकुमसेरी में सबसे कम 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 18.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान, सुंदरनगर में 24.1, भुंतर में 20.1, कल्पा में 13.4, धर्मशाला में 20.5, ऊना में 23.4, नाहन में 22.7, केलांग में 12.2, पालमपुर और सोलन में 21.0, मनाली में 17.2, कांगड़ा में 21.8, मंडी में 24.7, बिलासपुर में 24.0, हमीरपुर में 25.9, चंबा में 23.5, जुब्बड़हट्टी में 20.8, कुफरी में 16.5, कुकुमसेरी में 11.2, नारकंडा में 13.4, भरमौर में 13.0, सेउबाग में 20.2, बरठीं में 25.7, पांवटा साहिब में 27.0, सराहन में 17.3, देहरा गोपीपुर में 27.0, ताबो में 14.7, मशोबरा में 18.9 और नेरी में 24.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

