ETV Bharat / state

हिमाचल में इस दिन तक बरसेंगे बादल, इन जिलों में आंधी-तूफान चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों तक बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया.

Himachal Weather Update
हिमाचल में मौसम का हाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 25, 2026 at 10:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीते रोज, बुधवार को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. आज भी मौसम विभाग ने प्रदेशभर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश में 30 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 28 और 29 जून को मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 29 और 30 जून को प्रदेश की कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है.

इन जिलों में इस दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 25, 26 और 29 जून को राज्य के अलग-अलग हिस्सों, जैसे चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी-तूफान/ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 30 जून को प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और सोलन में आंधी-तूफान चलने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. 27 जून को चंबा और कांगड़ा में आंधी-तूफान/ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.

ऊना प्रदेशभर में रहा सबसे गर्म

बात करें अधिकतम तापमान की तो ऊना में सबसे ज्यादा 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा शिमला में 21.3, सुंदरनगर में 34.4, भुंतर में 33.6, कल्पा में 24.4, धर्मशाला में 31.0, नाहन में 31.8, केलांग में 24.0, सोलन में 29.6, मनाली में 27.4, कांगड़ा में 34.4, मंडी में 34.0, चंबा में 33.2, जुब्बड़हट्टी में 27.8, नारकंडा में 19.1, रिकांगपिओ में 28.8, बरठीं में 34.0, ताबो में 26.6, मशोबरा में 25.5 और नेरी में 36.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान

वहीं, प्रदेश में कुकुमसेरी में सबसे कम 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जबकि शिमला में शिमला में 16.6, सुंदरनगर में 22.1, भुंतर में 20.5, कल्पा में 12.6, धर्मशाला में 16.4, ऊना में 21.3, नाहन में 19.1, केलांग में 10.2, पालमपुर में 19.5, सोलन में 18.4, मनाली में 16.5, कांगड़ा में 23.6, मंडी में 23.1, बिलासपुर में 24.0, हमीरपुर में 22.3, जुब्बड़हट्टी में 20.2, कुफरी में 13.8, नारकंडा में 11.8, भरमौर में 14.0, रिकांगपिओ में 17.3, सेउबाग में 18.0, बरठीं में 21.6, पांवटा साहिब में 27.0, सराहन में 19.2, देहरा गोपीपुर में 26.1, ताबो में 11.2, मशोबरा में 15.2 और नेरी में 25.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले में फटा बादल, आधी रात को मची तबाही