हिमाचल में शीत लहर और घना कोहरे का येलो अलर्ट, इस दिन से फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी को एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है. बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा बंद.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : January 3, 2026 at 11:37 AM IST
|Updated : January 3, 2026 at 2:15 PM IST
शिमला: नए साल के शुरुआत के साथ ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई है, जिसके चलते किसानों, बागवानों और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं. नए साल के पहले और दूसरे दिन कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड दर्ज की गई. कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों, शिमला और चंबा में बर्फबारी हुई है, जिसके चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने शीत लहर और घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल में 6 जनवरी से करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी से एक बार फिर से मौसम हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है. 6 जनवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, 7 और 8 जनवरी को प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है.
कहां कितनी बर्फबारी और बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान (रिपोर्ट शुक्रवार 2 जनवरी है) प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है. कोकसर में 10.1 सेमी, शिलारू में 2.0 सेमी, गोंडला में 2.0 सेमी, जोत में 0.5 सेमी, कुफरी, नारकंडा, कोठी और केलांग में भी बर्फबारी दर्ज की गई है.
वहीं, बंगाणा राजस्व में 43.0 मिमी, कसौली में 16.2 मिमी, घमरूर में 12.6 मिमी, करसोग में 5.1 मिमी, जोगिंदर नगर में 5.0 मिमी, श्री नैना देवी में 4.6 मिमी, संधौल में 4.4 मिमी, धरमपुर में 4.2 मिमी, बग्गी में 3.6 मिमी, पंडोह में 3.5 मिमी, ओलिंडा में 3.0 मिमी, तीसा में 2.8 मिमी, रायपुर मैदान में 2.4 मिमी और ऊना में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
हिमाचल में शीत लहर और घना कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 6 जनवरी तक निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में शीत लहर और घना कोहरे की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. घने कोहरे और शीत लहर की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों से विशेष सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज (शनिवार, 3 जनवरी) ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, शिमला कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. इसके अलावा 4 जनवरी से 6 जनवरी तक चंबा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले में किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं, इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिले के अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 2 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, साल की पहली तारीख को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बजौरा में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: ठंड में ऐसे बढ़ाएं पशुओं का दूध उत्पादन, जनवरी में हिमाचल में इन पशु रोगों के बढ़ने की संभावना
ये भी पढ़ें: हिमाचल में 81 दिन बाद टूटा ड्राई स्पेल, कोकसर में सबसे अधिक हुई बर्फबारी, बारिश से किसान-बागवानों के खिले चेहरे

