ETV Bharat / state

हिमाचल में इस दिन से मौसम बदलेगा करवट, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है. इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

हिमाचल में बारिश के आसार
हिमाचल में बारिश के आसार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 3, 2026 at 10:11 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी और शुष्क मौसम के बीच अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बिजली गिरने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

मौसम खराब रहने के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं, आंधी और बिदली चमकने के बीच सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने की सलाहह दी गई है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल में 4 जून को व्यापक रूप से मौसम खराब रहेगा.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 जून को मैदानी, निचले पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही उच्च पर्वतीय क्षेत्रों (जैसे किन्नौर और लाहौल-स्पीति) में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. राहत की बात यह है कि 5 जून से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा, हालांकि 7 जून तक उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में 3 जून को मौसम साफ रहेगा, लेकिन एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 4 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. इन सभी जिलों में 4 जून के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 5 जून से यहां मौसम फिर शुष्क हो जाएगा.

किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने मिलेगा. 3 जून से लेकर 6 जून तक यहां लगातार बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. विशेषकर 3, 4, 5 और 6 जून को चारों दिन यहां अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है. शिमला और मंडी में 3 जून को कुछ स्थानों पर और 4, 5 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. शिमला में 3, 4 और 5 जून को मौसम विभाग ने अंधड़ का अलर्ट जारी किया है. वहीं, सिरमौर जिले में 4 और 5 जून को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे जनजातीय जिलों में 3 से 6 जून के बीच लगातार कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा.

कैसा रहा तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहा. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में 4.9°C दर्ज किया गया, जबकि पिछले कल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 37.2°C रिकॉर्ड हुआ था. आने वाले दो दिनों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. मंगलवार को दर्ज किए गए तापमान के मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:

स्थानअधिकतम तापमान (°C)
शिमला25.0
ऊना37.0
नेरी35.9
मंडी35.0
सुंदरनगर34.7
कांगड़ा34.6
भुंतर34.2
नाहन33.2
बरठीं33.1
चंबा31.7
सोलन31.5
धर्मशाला31.0
जुब्बरहट्टी29.2
मनाली27.2
शिमला25.0
ताबो22.5
केलांग22.0
कल्पा21.4
कुफरी19.5

ये भी पढ़ें: शिमला में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करना वकीलों को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला