नये साल से पहले शिक्षकों को मिला प्रमोशन का तोहफा, इतने हेडमास्टर और लेक्चर बने प्रिंसिपल
2025 के अंत से पहले हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों शिक्षकों को प्रमोशन कर प्रिंसिपल बनाया गया है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : December 30, 2025 at 1:43 PM IST
|Updated : December 30, 2025 at 2:02 PM IST
शिमला: हिमाचल में साल 2025 के समापन से ठीक दो दिन पहले सुक्खू सरकार ने शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है. प्रदेश ने सैकड़ों शिक्षकों को प्रमोशन देकर उनमें नए साल का उत्साह भर दिया है. प्रदेश में कार्यरत 779 हेड मास्टर और लेक्चरर को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाया गया है, जिसमें 512 स्कूल कैडर के हेडमास्टर सहित 267 स्कूल कैडर के लेक्चरर को प्रिंसिपल बनाया गया है.
इस फैसले से शिक्षा विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है. प्रदेश में वर्षों की सेवा, अनुभव और मेहनत का प्रतिफल पाकर पदोन्नत हुए शिक्षकों में खासा उत्साह उत्साह है. जिससे न सिर्फ शिक्षकों के करियर को नई दिशा मिलेगी, बल्कि प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत नेतृत्व मिलने की उम्मीद जगी है.
इस फैसले से शिक्षा विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई है. वर्षों की सेवा, अनुभव और मेहनत का प्रतिफल पाकर पदोन्नत हुए शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. सरकार के इस निर्णय को शिक्षकों के मनोबल बढ़ाने और शिक्षा सुधार की दिशा में एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने साल के अंत को शिक्षा जगत के लिए यादगार बना दिया है.
अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़े प्रशासनिक फैसले के तहत 779 स्कूल कैडर प्रवक्ताओं और हेडमास्टर को पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं. यह प्रमोशन विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर की गई है. इसको लेकर शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर ने अधिसूचना जारी की है.

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत प्रिंसिपल एक महीने के अंदर FR-22 के तहत वेतन निर्धारण का विकल्प देंगे. ये प्रिंसिपल फिलहाल अपने वर्तमान स्कूलों में हेडमास्टर के रूप में शैक्षणिक सत्र की समाप्ति तक कार्य करते रहेंगे, ताकि बीच सत्र में स्थानांतरण से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो. इन प्रिंसिपल को उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में ज्वाइनिंग देनी होगी, वहीं इनको शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के बाद अलग से स्थायी तैनाती आदेश जारी किए जाएंगे. शिक्षा निदेशक को रिक्त प्रधानाचार्य पदों से वेतन निकासी के निर्देश भी दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: हिमाचल में इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

