39 सीटर निजी बस में 75 लोग थे सवार, प्रशासन ने जारी की मृतकों और घायलों की सूची
हिमाचल में हादसे का शिकार हुई बस जरूरत से ज्यादा ओवरलोड थी. घटना के वक्त 39 सीटर बस में 75 यात्री सवार थे.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : January 10, 2026 at 2:15 PM IST
|Updated : January 10, 2026 at 2:43 PM IST
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को जिला सिरमौर के हरिपुरधार के पास हुए बस हादसे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिला सिरमौर प्रशासन ने शनिवार को हादसे के मृतकों और घायलों की सूची जारी की है, जिसके मुताबिक इस बस में 66 नहीं बल्कि 75 लोग सवार थे. यानी हादसे के वक्त 39 सीटर बस पूरी तरह से ओवरलोड थी. हालांकि हादसे का कारण अभी तक सड़क पर पड़े पाले पर बस का स्किड होना सामने आया है. वहीं,
जिला प्रशासन से हादसे की जांच के आदेश दिए है और जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार, डी.सी. सिरमौर प्रियंका वर्मा और एसपी एनएस नेगी घटनास्थल पर पहुंचे है.
डीसी ने बताया, 'बस में 75 लोग सवार थे, जिनमें 14 लोगों की मौत और 61 लोग घायल हुए है'. वहीं, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने माना कि हादसे के वक्त बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया, '2008 मॉडल की जीत कोच नाम की बस (एचपी 64 6667) का परमिट 8 जुलाई 2029 तक वैलिड था. बस की फिटनेस भी समय पर की गई थी और बस की फिटनेस 14 फरवरी 2026 तक वैध है. बस का इंश्योरेंस 12 फरवरी 2026 तक मान्य है. बस का रूट शिमला से सोलन, राजगढ़, नोहराधार और हरिपुरधार से होते हुए को कुपवी तक था. आरटीओ के मुताबिक बस की चालक परिचालक सहित सीटिंग कैपेसिटी 39 थी'.
बस हादसे में मृतकों और घायलों की सूची



ये भी पढ़ें: कौन है हरिपुरधार बस हादसे का जिम्मेदार, मातम में बदली माघी के त्यौहार की खुशियां

