ETV Bharat / state

राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी बीजेपी? क्या इस बार भी खेल पलटने की कोशिश करेगी भाजपा

राज्यसभा चुनाव को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवार को लेकर फैसला नहीं किया. परिस्थितियों को देखते हुए ही भाजपा फैसला लेगी.

जयराम ठाकुर ने खेली होली
जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास पर मनाई होली (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 12:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं. होली के त्योहार पर नेताओं के घरों पर भी समर्थकों का तांता लगा हुआ है. बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के आवास पर समर्थकों की भीड़ होली के मौके पर उमड़ी रही. हिमाचल में इस बार होली के साथ साथ राजनीतिक रंग भी जमा हुआ है. दरअसल हिमाचल में राज्यसभा चुनाव होने हैं और कल नामांकन की आखिरी तारीख है.

होली के रंगों के बीच पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसा है. दरअसल अभी तक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है. वहीं, बीजेपी इस बार अपना उम्मीदवार उतारने के मूड में नहीं है हालांकि बीजेपी अभी कांग्रेस के उम्मीदवार का इंतजार कर रही है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उम्मीदवार न उतरने के संकेत दे दिए हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी कांग्रेस पार्टी में क्या परिस्थितियों बनी हुई हैं उसको देख रहे हैं. हम इस बार ज्यादा छेड़खानी करने के मूड़ में नहीं है.

जयराम ठाकुर (ETV Bharat)

हिमाचल के लिए काम करने वाला होना चाहिए उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि 'गुरुवार को राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन होना है, लेकिन अभी तक कांग्रेस में उम्मीदवार घोषित नहीं किया है अपना उम्मीदवार छिपा कर रखा है. अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उम्मीदवार कौन होगा. कभी पुराने और कभी नए उम्मीदवार की बात सामने आ रही है, लेकिन यह कांग्रेस पार्टी के अंदर की बात है हम नजर बनाए हुए हैं, लेकिन राज्यसभा सांसद चाहे प्रदेश का हो या बाहर का हो, लेकिन वो हिमाचल के लिए काम करने वाला होने चाहिए.'

बीजेपी ने उम्मीदवार को लेकर नहीं किया फैसला

राज्यसभा में उम्मीदवार उतारने के सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तक कांग्रेस ने उम्मीदवार को लेकर फैसला नहीं किया है. सारी परिस्थितियों को देखते हुए ही भाजपा फैसला लेगी. बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 9 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. राज्यसभा के लिए मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना की जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'हिमाचल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का एक भी वोट नहीं जाएगा बाहर, CM के साथ चट्टान जैसे खड़े हैं सभी विधायक'