ETV Bharat / state

हिमाचल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह एक ईमेल से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की बिल्डिंग को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई है.

Himachal High Court Bomb Blast Threat
हिमाचल हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (FILE, ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 8, 2026 at 2:25 PM IST

|

Updated : January 8, 2026 at 2:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी हाईकोर्ट की ईमेल पर आज सुबह (गुरुवार, 8 जनवरी) प्राप्त हुई. फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जिला पुलिस की टीम, बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस इस पूरे मामले में गहनता से जांच कर रही है.

हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस के अनुसार, हाईकोर्ट की साइट पर एक मेल प्राप्त हुई है, जिसमें कोर्ट की बिल्डिंग को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी की सूचना मिलते ही जिला पुलिस, सीआईडी से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौका पर पहुंच गए. रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा ने हाईकोर्ट को चेकिंग के आदेश दिए, जिस पर जिला पुलिस, सीआईडी के अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलकर सर्च अभियान शुरू कर दिया.

कोर्ट को खाली नहीं कराया गया है बल्कि रोजाना की तरह कोर्ट की सभी बैंच चल रही है. लेकिन, हाईकोर्ट में संदिग्ध जगह पर पुलिस जांच में जुटी हुई है. अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. अभी सैनिटाइजेशन और तलाशी अभियान जारी है. धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं.

सभी संदिग्ध पर नजर रख रही पुलिस

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, "पुलिस को सूचना मिली कि हाईकोर्ट को एक ई मेल आया है, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. पुलिस ने फौरन मौके पर जा कर गहनता से जांच की. इस दौरान बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस ने परिसर की गहनता से तलाशी ली है. हाईकोर्ट परिसर में सभी संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की जांच शुरू कर दी है."

पहले भी मिल चुकी है हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी

बता दें कि, इससे पहले 17 जून 2024, 9 जून 2025 और अप्रैल 2025 में भी हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. हर बार जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. इसलिए, कोर्ट में सभी बैंच जारी है. लेकिन, पुलिस जांच कर रही है. हाईकोर्ट के साथ-साथ दो बार मुख्य सचिव कार्यालय और हिमाचल के कई जिलों में डीसी ऑफिस को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भारत-पाक के बीच शांति चाहना देशद्रोह नहीं है, आरोपी युवक को जमानत

ये भी पढ़ें: शिमला की ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत में फिर से चल रहा हाई एंड कैफे, हाईकोर्ट का सरकार व एमसी को नोटिस

Last Updated : January 8, 2026 at 2:33 PM IST