35 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में डाले 1500 रुपये, सरकारी खजाने पर पड़ा इतना बोझ
सुक्खू सरकार ने 11 दिसंबर को तीन साल पूरे किए. अभी भी कई महिलाए खाते में 1500 रुपए आने का इंतजा कर रही हैं.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : January 3, 2026 at 12:33 PM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता की दहलीज तक पहुंचाने में जिन वादों ने निर्णायक भूमिका निभाई, उनमें इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना भी एक है. प्रदेश में वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 18 वर्ष से 59 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का वादा किया था. ऐसे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई बंपर जीत में महिला वोटर्स ने भी अहम भूमिका निभाई थी.
वहीं, अब प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 11 दिसंबर 2025 को तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन अभी भी बहुत सी महिलाओं को खाते में 1500 रुपए पड़ने का इंतजार है. वहीं चुनावी वादों से निकलकर ज़मीनी हकीकत में अभी तक प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 35,687 महिलाओं के खाते में 1500 रुपए की किश्त पड़ी है, जिसमें कई जिलों में महिलाओं के खाते में अप्रैल से जून 2024 तक तीन महीने की एक किश्त डाली गई है, वहीं डोडराक्वार और लाहौल स्पीति दोनों स्थानों पर 1680 महिलाओं के खाते में अप्रैल 2024 से जून 2025 तक की 1500 रुपए की किश्तें पड़ी है.
कितना पैसा डाला गया महिलाओं के खाते में
प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 35,687 लाभार्थियों के खाते में कुल 18 करोड़ 32 लाख 71 हजार 500 रुपए डाले गए हैं. इसमें बिलासपुर में 1 करोड़ 46 लाख 43 हजार, मंडी में 1 करोड़ 43 लाख 41 हजार 500, सिरमौर में 1 करोड़ 85 लाख 76 हजार, कुल्लू 65 लाख 29 हजार 500, बंजार 1 करोड़ 71 हजार, निरमंड 26, लाख 73 हजार, शिमला 1 करोड़ 15 लाख 60 हजार 500, डोडराक्वार 91 लाख 62 हजार, कुपवी 97 लाख 69 हजार 500, किन्नौर 13 लाख 90 हजार 500, सोलन 26 लाख 59 हजार 500, कांगड़ा 1 करोड़ 48 हजार 500, हमीरपुर 32, लाख 53 हजार 500, चंबा 60 लाख 88 हजार 500, पांगी 86 लाख, 67 हजार, लाहौल और स्पीति 2 करोड़ 10 लाख 78 हजार व ऊना जिला में महिलाओं के खाते में 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार की राशि डाली गई है.
किस अवधि तक महिलाओं के खाते में पड़ी 1500 की किश्त
हिमाचल में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं के खाते में अलग अलग अवधि तक के लिए 1500 रुपए की किश्त डाली गई है. इसमें बिलासपुर जिला में महिलाओं के खाते में अप्रैल से जून 2024 तक की अवधि की किश्त डाली गई है. इसी तरह से मंडी जिला में अप्रैल से जून 2024, सिरमौर जिला में अप्रैल से जून 2024, कुल्लू जिला में अप्रैल से जून 2024, बंजार में अप्रैल से जून 2025, निरमंड में अप्रैल से जून 2025, शिमला जिला में अप्रैल से 2024, डोडराक्वार अप्रैल 2024 से जून 2025, कुपवी जनवरी से मार्च 2025, किन्नौर जिला में अप्रैल से जून 2024, सोलन जिला में अप्रैल से जून 2024, कांगड़ा जिला में अप्रैल से जून 2024, हमीरपुर में अप्रैल से जून 2024, चंबा में अप्रैल से जून 2024, पांगी में अप्रैल से जून 2025, लाहौल व स्पीति में अप्रैल 2024 से मार्च 2025 व ऊना में अप्रैल से जून 2024 तक की किश्त महिलाओं के खाते में पड़ी है.
कहां कितनी महिलाओं को मिले 1500 रुपए
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश की 35,687 महिलाओं के खातों में 1500 रुपये की राशि डाली गई है. इसमें बिलासपुर जिला में 3254, मंडी 3187, कुल्लू 1451, बंजार 2238, निरमंड 594, शिमला 2569, डोडराक्वार 509, कुपवी 2171, किन्नौर 309, सोलन 591, कांगड़ा 2233, हमीरपुर 723, चम्बा 1353, पांगी 1926, लाहौल और स्पीति 1171 और ऊना में सबसे अधिक 7280 महिलाओं को 1500 रुपए प्राप्त हुए हैं.
8 लाख से अधिक महिलाएं कर चुकी हैं आवेदन
योजना का लाभ उठाने के लिए प्रदेश भर में अब तक 8 लाख से अधिक महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए हिमाचल में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का मुद्दा राजनीतिक और सामाजिक बहस के केंद्र में रहा है. धर्मशाला विधानसभा से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने बीते हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 3 दिसंबर को सरकार से इस मुद्दे को लेकर सवाल पूछे थे, जिसके जवाब में सरकार की तरफ से राशि बजट की उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से देने की बात कही थी.
ये भी पढ़ें: महिलाओं के खाते में जल्द आएगी ₹1500 की बकाया किश्त, CM सुक्खू ने दिए निर्देश

