ETV Bharat / state

2026 में इन त्योहारों पर नहीं होगी सरकारी छुट्टी, पूरे साल मिलेंगे इतने Gazetted Holidays

2026 में कुछ त्यौहार रविवार को आ रहे हैं. इससे इन त्यौहारों पर Gazetted Holidays नहीं मिलेगा.

2026 24 सरकारी छुट्टियां
2026 24 Gazetted Holidays (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 31, 2025 at 11:02 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: आज 31 दिसंबर है. कल नए साल के साथ कैलेंडर भी बदल जाएगा. नए साल के कैलेंडर की नोटिफिकेश भी सरकार की ओर से जारी कर दी गई थी. नए कैलेंडर में छुट्टियों का विवरण भी दिया गया है. सरकारी कर्मियों सहित आम जनता को नए साल के सरकारी कैलेंडर का इंतजार रहता है. खासकर सरकारी कर्मचारी ये देखते हैं कि गजटेड होलीडे यानी राजपत्रित अवकाश कब और किस दिन पड़ रहा है. अवकाश शनिवार या सोमवार को हों तो रविवार के कारण सरकारी कर्मियों की एक छुट्टी और बढ़ जाती है.

2026 के कैलेंडर को देखें तो कुल 24 राजपत्रित अवकाश (Gazetted Holidays) हैं. वहीं, नियमों के तहत कुल 12 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित हो सकते हैं. राज्य में पहले से चली आ रही परंपरा के अनुसार संबंधित जिलों के डीसी स्थानीय स्तर पर अवसर विशेष पर दो अवकाश घोषित कर सकते हैं. हिमाचल सरकार ने अक्तूबर 2025 में 2026 के कैलेंडर की नोटिफिकेश जारी की थी. नए साल के कैलेंडर में दीपावली और शिवरात्रि से लेकर पांच अवकाश ऐसे हैं, जो संडे यानी रविवार को पड़ रहे हैं. इसके कारण पांच अवकाश कम रहेंगे.

2026 24 Gazetted Holidays
2026 में 24 Gazetted Holidays (2026 24 Gazette2026 24 Gazetted Holidaysd Holidays)

रविवार को आएंगे ये त्यौहार

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार इस बार दिवाली सहित कुछ त्यौहार रविवार को आ रहे हैं. पूर्ण राज्यत्व दिवस संडे को पड़ रहा है. इसके अलावा संडे को ही महाशिवरात्रि, गुरु रविदास जयंती, भगवान श्री परशुराम जयंती, दिवाली का पर्व है.

संडे को दिवाली

हिमाचल को 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था. इस दिन पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाता है. इस बार ये दिवस यानी 25 जनवरी रविवार के दिन पड़ रहा है. इसके अलावा पहली फरवरी को गुरु रविदास जयंती है और इस दिन भी संडे है. महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को संडे के दिन है. फिर 19 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जयंती भी रविवार के दिन पड़ रही है. इसी तरह 8 नवंबर को दीपावली भी संडे के दिन है.

महिलाओं के लिए तीन अवकाश

प्रदेश में सरकारी सेक्टर की महिला कर्मचारियों के लिए रक्षाबंधन, करवा चौथ और भाई दूज पर्व पर तीन छुट्टियां अलग से हैं. वर्ष 2026 में रक्षा बंधन शुक्रवार 28 अगस्त को होगा. भाई दूज का पर्व 11 नवंबर 2026 को और करवा चौथ का पर्व गुरुवार 29 अक्टूबर को पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में सदस्य नॉमिनेट, जानिए किस जिले को मिला कितना प्रतिनिधित्व