ETV Bharat / state

हिमाचल में 3 मार्च से बोर्ड एग्जाम, 1.84 लाख विद्यार्थी देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा, यहां जानिए हर एक अपडेट

बोर्ड एग्जाम के लिए प्रदेश भर में स्थापित 2384 परीक्षा केंद्र किए गए जाएंगे. नकल रोकने के लिए लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम.

Himachal Pradesh Board exams
हिमाचल बोर्ड एग्जाम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 6, 2026 at 7:19 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में 3 मार्च से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रदेश में करीब एक लाख 84 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे. वार्षिक परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी तक संपन्न करवाई जाएंगी. वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से 2384 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

3 मार्च से बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि, "बोर्ड एग्जाम के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के लिए प्रदेश भर में 41 स्थल मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए हैं. पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित करने का लक्ष्य तय किया है. वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड द्वारा हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य किए गए हैं. नकल रोकने के लिए बोर्ड की ओर से जहां फ्लाइंग स्क्वायड बनाए जाएंगे. वहीं, एग्जाम सेंटर की लाइन मॉनिटरिंग के लिए बड़े स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा."

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा (ETV Bharat)

शिक्षा निदेशालय लगाएगा शिक्षकों की ड्यूटी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव ने कहा कि, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए बोर्ड को शिक्षकों की उपलब्धता की समस्या रहती थी, जिस पर बोर्ड ने शिक्षा निदेशालय से आग्रह किया था. शिक्षा बोर्ड के आग्रह पर शिक्षा निदेशक की ओर से हामी भरी गई है कि स्थल मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों की ड्यूटी शिक्षा निदेशालय की ओर से लगाई जाएंगी.

20 से 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल एग्जाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि, "3 मार्च से आरंभ हो रही वार्षिक परीक्षाओं में जमा दो में करीब 96 हजार, जबकि 10वीं में 88 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी और 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड बनाए जाएंगे, साथ ही लाइव मॉनिटरिंग सेंटर भी स्थापित किया जाएगा, जोकि पूर्व की अपेक्षा बड़े स्तर पर होगी."

ये भी पढ़ें: 1 मार्च से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मोबाइल बैन, नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

ये भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शिमला के नए SP होंगे गौरव सिंह, यहां देखें ट्रांसफर लिस्ट