ETV Bharat / state

इन जिलों के बदले पुलिस कप्तान, जानें किस IPS को मिली नई जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. पढ़ें पूरी ट्रांसफर लिस्ट.

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 22, 2026 at 8:29 PM IST

|

Updated : June 22, 2026 at 8:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: पुलिस अधीक्षक बद्दी रहते हुए चर्चाओं में आई आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज को प्रदेश लौटते ही बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा राज्य में कुल 8 आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए और नियुक्तियां दी. इसको लेकर राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना में कई आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है. अधिसूचना के मुताबिक ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.

राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक दुल्लर को आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), शिमला नियुक्त किया गया है. साथ ही उन्हें आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), डरोह का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है. इससे पहले दुल्लर आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज हमीरपुर तैनात थे. वहीं 2008 बैच के आईपीएस डॉ. डीके चौधरी का आईजीपी (आर्म्ड पुलिस एवं ट्रेनिंग), डरोह से ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें आईजीपी कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर लगाया गया है.

इसके अलावा 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी संदीप कुमार धवल को देहरा का एसपी नियुक्त किया गया है. अब तक वो एसपी बिलासपुर तैनात थे. 2017 बैच आईपीएस अधिकारी अशोक रतन को एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला नियुक्त किया गया है. वो अब तक एसपी कांगड़ा और एसटीएफ धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे.

विदेश से स्टडी लीव से लौटीं चर्चित 2018 बैच आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज की भी तैनाती की प्रतीक्षा खत्म हो गई है. आईपीएस इल्मा अफरोज को नूरपुर का नया एसपी बनाया गया है. वहीं, मयंक चौधरी 2019 बैच आईपीएस को एसपी देहरा से स्थानांतरित कर एसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है. अब तक शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात 2021 बैच के IPS अभिषेक को एसपी बिलासपुर नियुक्त किया गया है. जबकि, 2022 बैच IPS गौरवजीत सिंह को एसडीपीओ नादौन से पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिमला लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में शादी समारोह में जा रही खाई में गिरी, मौके पर एक की मौत, 15 घायल

Last Updated : June 22, 2026 at 8:42 PM IST