ETV Bharat / state

हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया आज से शुरू, जानें कब से कब तक होगी लागू?

नई आबकारी नीति के तहत हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी है.

हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया
हिमाचल में शराब इकाइयों की ई-नीलामी प्रक्रिया (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 6:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों और संबंधित इकाइयों की पहली बार ई-नीलामी प्रक्रिया आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी.

ऑनलाइन ई-नीलामी प्रणाली

इस वर्ष राज्य सरकार ने खुदरा शराब इकाइयों के आवंटन को पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से करने को स्वीकृति प्रदान की है. पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई.

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया, 'सभी आवेदकों को निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य है. संभावित बोलीदाताओं भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27 मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे'.

ई-नीलामी पोर्टल का लिंक

ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल https://egovef.hptax.gov.in/ पर उपलब्ध करावाया गया है. पोर्टल को सीधे https://eauction.gov.in/ngauction पर भी एक्सेस किया जा सकता है.

ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में ले सकेंगे भाग

ई-नीलामी, इकाई-वार आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक खुदरा आबकारी शराब इकाई के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी. आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे. किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी शाम 6:55 बजे से 26 फरवरी शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे.

दस्तावेजों की जांच

दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 27 फरवरी शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी. खुदरा शराब इकाइयों की नीलामी 28 फरवरी को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगी. सिरमौर, ऊना और बद्दी जिलों के लिए आवेदन 24 फरवरी शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. दस्तावेजों की जांच 26 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 28 फरवरी शाम 6ः55 बजे तक होगी. नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

इन जिलों में इस दिन किए जा सकेंगे आवेदन

सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी शाम 6:55 बजे से 27 फरवरी शाम 6ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से 2 मार्च शाम 6:55 बजे तक की जाएगी. नीलामी 3 मार्च, 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी.

मंडी और नूरपुर के लिए आवेदन 26 फरवरी शाम 6:55 बजे से 28 फरवरी शाम 6:15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे. दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6:30 बजे से 3 मार्च शाम 6:55 बजे तक की जाएगी. नीलामी 5 मार्च, को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी शाम 6:55 बजे से 3 मार्च शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे. दस्तावेजों की जांच 3 मार्च शाम 6:30 बजे से 6 मार्च शाम 6:55 बजे तक होगी. नीलामी 7 मार्च को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में हर मां और शिशु होगा स्वस्थ, आखिर क्या है सरकार का नया मास्टरप्लान ?