हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और वेतन से जुड़ा मामला, हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
हिमाचल हाईकोर्ट में आज सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और वेतन से जुड़े मामले में सुनवाई होगी.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : December 29, 2025 at 12:56 PM IST
|Updated : December 29, 2025 at 1:56 PM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में आज प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और वेतन से जुड़े एक अहम मामले में सुनवाई होनी है. हिमाचल उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर की अदालत में मामले पर सुनवाई होगी. प्रदेश उच्च न्यायालय में हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती व सेवा शर्तें विधेयक को चुनौती दी गई है. सरकारी विधेयक को चुनौती देने वाली इस याचिका पर न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है. आज सुनवाई के दौरान इस मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के आसार हैं.
पिछली सुनवाई में स्टेट ने पूरी की बहस, सरकार का पक्ष रखने पी.एस. पटवालिया हुए अपीयर
इससे पहले मामले में 22 दिसंबर को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनाई के दौरान प्रतिवादी पक्ष की ओर से विस्तार से बहस की गई. स्टेट का पक्ष रखने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल पी. एस. पटवालिया अदालत में पेश हुए. न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा की खंडपीठ में मामले पर लगभग 4 घंटे तक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान पी. एस. पटवालिया की ओर से बहस पूरी कर दी गई है. इसके बाद महाधिवक्ता ने अदालत से पक्ष रखने के लिए समय मांगा था. जिस पर आज 29 दिसंबर को उच्च अदालत में सुनवाई होगी.
आज AG रखेंगे सरकार का पक्ष, वादी पक्ष के रिबटल के बाद मामले में पूरी होगी बहस
अब तक इस मामले में याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी. जिसके बाद प्रतिवादी पक्ष यानी स्टेट की ओर से प्रत्युत्तर दिया जा रहा है. महाधिवक्ता ने अदालत से बहस के लिए समय मांगा था. जिस पर आज 29 दिसंबर को हिमाचल हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान आज AG अदालत में प्रदेश सरकार का पक्ष रखेंगे. AG की ओर अगर बहस पूरी होने के बाद वादी पक्ष को रिबटल का अवसर मिलेगा. जिसके बाद मामले पर बहस पूरी होगी.
ये भी पढ़ें: अधूरी ग्रेजुएशन डिग्री पूरी करने का सुनहरा मौका, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

