ETV Bharat / state

नये साल से पहले 3 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन, HAS बनते ही इस अधिकारी को CM ऑफिस में सौंपा ये जिम्मा

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने नये साल से पहले तीन तहसीलदारों को प्रमोशन का तोहफा दिया है.

3 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन
3 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन (FILE)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 31, 2025 at 4:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: नये साल की शुरूआत होने से ठीक कुछ घंटे पहले प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर सामने आई. सरकार ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों पर तीन को प्रमोशन देकर HAS (हिमाचल प्रशासनिक सेवा) में शामिल किया है. खास बात ये है कि HAS बनते ही इन अधिकारियों में से एक को सीएम ऑफिस में अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई. इसको लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी है.

इसके मुताबिक सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार को तहसीलदार से प्रमोट करके HAS बनाया है. इसमें प्रमोशन के साथ ही अनिल कुमार को सीएम कार्यालय में डिप्टी सेक्रेट्री टू सीएम लगाकर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त वे सीएम कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) का भी अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे. इसके अलावा दो HAS बनाए गए सुमेध शर्मा और गणेश ठाकुर की नई नियुक्ति को लेकर अलग से आदेश जारी किए जाएंगे. इन अधिकारियों को एचपी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में लेवल-18 के पे मैट्रिक्स 56,100 से 1,77,500/- रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा.

नए साल से पहले 3 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन
नए साल से पहले 3 तहसीलदारों को मिली प्रमोशन (Notification)

स्वेच्छा से ली रिटायरमेंट

प्रदेश सरकार ने हाल ही में IAS अधिकारी राखिल काहलो को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) का मेंबर लगाए जाने की अधिसूचना जारी की थी. ऐसे में राखिल काहलो ने नया कार्यभार संभालने से पहले अपने वर्तमान पद सचिव जल शक्ति विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है. वे 31 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाली थी. इस तरह नई जिम्मेवारी संभालने से पहले रिजाइन जरूरी था. वहीं, राखिल काहलो की सेवानिवृत्ति के IAS डॉ. अभिषेक जैन को जल शक्ति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.

IAS राखिल काहलो ने ली रिटायरमेंट
IAS राखिल काहलो ने ली रिटायरमेंट (Notification)

ये भी पढ़ें: नये साल से पहले शिक्षकों को मिला प्रमोशन का तोहफा, इतने हेडमास्टर और लेक्चर बने प्रिंसिपल