ETV Bharat / state

कांगड़ा स्कूल हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, हिमाचल के सभी सरकारी स्कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे

हिमाचल के सभी सरकारी स्कूल में मुख्य द्वार, गलियारों, लैब और अन्य संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे.

CCTV Cameras in government schools
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 7:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: कांगड़ा में एक सरकारी स्कूल में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने का निर्णय लिया है.शिक्षा निदेशक अमरजीत ने बताया की शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रदेश के प्रत्येक सरकारी स्कूल में मुख्य द्वार, गलियारों, प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

सभी सरकारी स्कूलों में लगेंगे CCTV कैमरे

स्कूल प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कैमरे नियमित रूप से कार्यरत रहें और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए. कांगड़ा जिले के एक स्कूल में हुई हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई थी. इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने यह अहम निर्णय लिया है.

छात्रों की सुरक्षा काे लेकर बड़ा फैसला

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का कहना है कि, "इस कदम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके. सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और जल्द ही कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. यह फैसला प्रदेश में स्कूल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है."

कांगड़ा में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की दराटी से हत्या

इसी महीने कांगड़ा जिले के देहरा में ग्राम पंचायत चनौर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में एक युवक ने मिड डे मील बना रही महिला पर दराती से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी.बच्चों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब स्कूल की सेंटर हेड टीचर सरिता देवी बाहर आईं तो देखा कि एक युवक सुलोचना देवी पर हमला कर रहा था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कमरों में बंद कर दिया ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील वर्कर की दराटी से हत्या, बच्चों में मची चीख-पुकार

ये भी पढ़ें: कमरे में लटका मिला 19 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र का शव, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर रहा था कांगड़ा का गौरव