ETV Bharat / state

हिमाचल सरकार ने इन दो बड़े पदों के लिए मांगे आवेदन, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई

आवेदन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर है, जिसके लिए नियम और शर्तें भी जारी कर दी गई हैं.

State Information Commission HP
हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग (File)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 20, 2026 at 11:03 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य राज्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. राज्य इंफॉर्मेशन कमीशन शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने के फैसले के बाद राज्य सरकार की ओर से दोबारा आवेदन मांगे गए हैं. अब आवेदन देने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 तक की गई है. राज्य में लंबे वक्त से राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के पद खाली हैं. बीते साल नवंबर महीने में भी राज्य की ओर से आवेदन मांगे गए थे, तब 27 दिसंबर 2025 तक आवेदन करने की आखिरी तिथि तय की गई थी.

नए सिरे से विज्ञापित किए आवेदन

सूचना आयोग में वर्तमान में ये दोनों पद खाली होने से आरटीआई की अपीलों पर भी फैसला नहीं हो पा रहा है. इस बार फिर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस से पहले भी इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन उस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया था. अब इन पदों को दोबारा से नए सिरे से विज्ञापित किया गया है.

State Information Commission HP
राज्य इंफॉर्मेशन कमीशन ने मांगे आवेदन (Notification)

कौन-कौन कर सकता है आवेदन ?

तय नियमों के अनुसार राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्तियां 3 सालों के कार्यकाल या 65 साल की आय पूरी करने तक के लिए की जाएंगी. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के अनुसार राज्य सूचना आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के पदों पर चयन नियुक्ति के लिए ऐसे भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं, जो सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठित व्यक्ति हो और विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार माध्यम या प्रशासन एवं शासन के क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हों और व्यापक अनुभव रखते हों. इच्छुक प्रार्थी संसद या किसी राज्य अथवा संघ राज्य क्षेत्र की विधानसभा के सदस्य नहीं होने चाहिए. इसके अलावा न ही किसी अन्य लाभ के पद पर आसीन हों और न किसी राजनीतिक दल से संबद्ध हों. कोई व्यवसाय अथवा किसी पेशे का अनुसरण न कर रहे हों.

ये भी पढ़ें: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बागवानों के लिए अलार्म बेल, मुफ्त व्यापार समझौते के होंगे गंभीर परिणाम