'अत्यंत दुःखद समाचार! श्रीमान डीए की असामयिक एवं रहस्यमयी मृत्यु', कर्मचारियों ने ली मजेदार चुटकी
स्वतंत्रता दिवस पर डीए का ऐलान न होने से निराश हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी. गुस्सा सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : August 17, 2026 at 4:55 PM IST
शिमला: हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को 15 अगस्त को 3 प्रतिशत डीए और एरियर की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने इसे लेकर कुछ खास ऐलान नहीं किया है. कोई ठोस घोषणा न किए जाने पर कर्मचारियों में निराशा और रोष है. सरकारी कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डीए को सरकार की चुटकी ली. कर्मचारी अपने अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर इसे लेकर व्यंग कस रहे हैं.
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को 15 अगस्त को 3 प्रतिशत डीए और एरियर की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने इसे लेकर कुछ खास ऐलान नहीं किया है. कोई ठोस घोषणा न किए जाने पर कर्मचारियों में निराशा और रोष है. सरकारी कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर डीए को सरकार की चुटकी ली. कर्मचारी अपने अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर इसे लेकर व्यंग कस रहे हैं.
'डीए का हुआ निधन'
रिशू सडयाल नाम के यूजर ने हिमाचल कर्मचारी मंच पर एक मजेदार पोस्ट किया. उनकी इस पोस्ट को अब तक 195 बार लाइक और 16 लोगों ने शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा अत्यंत दुःखद समाचार...श्रीमान महंगाई भत्ता (डीए) का असामयिक एवं रहस्यमयी मृत्यु...बड़े ही भारी मन खाली बटुए और कांपती उंगलियों से सूचित किया जा रहा है कि हिमाचल के लाखों सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के चहेते उनकी जेब के इकलौते तारणहार और बाज़ार की महंगाई से लड़ने वाले जांबाज सिपाही श्रीमान डीए (Dearness Allowance) आखिरकार सचिवालय की फाइलों के आईसीयू में लंबी बीमारी (वित्तीय संकट) से लड़ते हुए दम तोड़ चुके हैं.
उन्होंने आगे लिखा प्रत्यक्षदर्शियों (ट्रेजरी कर्मचारियों) के अनुसार मृतक डीए पिछले काफी समय से खबरों, कैबिनेट बैठक के एजेंडे, समीक्षा समिति की बैठकों और आश्वासनों की ओवरडोज़ पर जिंदा थे. हर महीने की पहली तारीख को कर्मचारी अपनी पासबुक लेकर उनकी लंबी उम्र की दुआएं मांगते थे, लेकिन हाल ही में जब 4% और 3% की किस्तों ने एक साथ सांस लेने की कोशिश की, तो वित्त विभाग के ठंडे बस्ते में ऑक्सीजन (बजट) की कमी के चलते उन्होंने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं. मृतक अपने पीछे एक रोता-बिलखता और कर्ज़ में डूबा परिवार छोड़ गए हैं जिसमें शामिल हैं. श्रीमती ईएमआई (धर्मपत्नी) जो अब हर महीने की पहली तारीख को छाती पीटती हैं. पुत्र (राशन बिल) एवं पुत्री (स्कूल फीस) जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. दामाद (एलपीजी सिलेंडर) जो गुस्से में दिन-प्रतिदिन और लाल (महंगा) होता जा रहा है.
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
रिशू सडयाल की इस पोस्ट पर कई कर्मचारी और लोगों ने सरकार पर चुटकी लेते हुए कमेंट किए हैं और सरकार को खरी खोटी सुनाई है. निर्दोष धीमान ने लिखा- प्रभु दिवंगत महंगाई भत्ते को अपने श्री चरणों में स्थान दे और हिमाचल प्रदेश के समस्त पेंशनरों को इस दुख की घड़ी में यह सब सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
पवन सूद नाम के यूजर ने लिखा भगवान DA की आत्मा को शांति प्रदान करे...RIP
प्रियवंदा शर्मा नाम की यूजर ने लिखा इस व्यंग्य की हंसी में छिपे दर्द को विनम्र श्रद्धांजलि
रमेश कुमार नाम के यूजर ने लिखा क्या बात करते हो भाई साहब DA का तो चतुर्थ वर्षिक श्राद्ध 15 अगस्त को सम्पन्न हो चुका है.
कुलदीप पलाहनियन ने लिखा DA अमर रहे!सरकार में बैठे सुखिया,चमचों की आत्मा भटकती रहे!!

