ETV Bharat / state

विधानसभा में संविधान की प्रति लेकर पहुंचे डिप्टी CM, RDG के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि, 'स्टेट हुड मारो ठूड' कहने वाले आज RDG का विरोध कर रहे हैं.

Deputy CM Mukesh Agnihotri on RDG
हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 17, 2026 at 3:20 PM IST

|

Updated : February 17, 2026 at 3:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: RDG के मुद्दे तेज हुई सियासत के बीच हिमाचल विधानसभा में जारी बजट सत्र के दूसरे दिन भी तीखी बहस देखने को मिली. सदन के बाहर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा को घेरते हुए उनका स्पष्ट रुख पूछा है. डिप्टी CM ने भारत के संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि, संविधान निर्माताओं ने दूरदर्शिता के साथ राज्यों को अधिकार दिए. संविधान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि कंसोलिडेटेड फंड से धन का बंटवारा किस प्रकार होगा. उन्होंने कहा कि देश के नेताओं ने उसी समय इन प्रश्नों का समाधान कर दिया था.

'पिछले कुछ वर्षों से राज्यों को कमजोर करने की की जा रही कोशिश'

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि, "हिमाचल प्रदेश के निर्माण के समय यह स्पष्ट था कि इस पर्वतीय राज्य को केंद्र सहायता करेगा. रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (RDG) को कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया से जोड़ा गया. पिछले कुछ वर्षों से राज्यों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और सवाल उठाया कि यदि राज्यों को सशक्त नहीं करना था तो उनका गठन ही क्यों किया गया. जीएसटी व्यवस्था से बड़े राज्यों को अपेक्षाकृत अधिक लाभ हुआ, जबकि हिमाचल जैसे छोटे और विशेष श्रेणी के राज्य को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा. पहले जीएसटी कंपनसेशन बंद किया गया और अब RDG को भी समाप्त करने की बात हो रही है, जो हिमाचल के लिए गंभीर विषय है."

हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (ETV Bhara)

'17 में से 12 राज्यों की RDG पर निर्भरता 1 फीसदी, हिमाचल की 13 फीसदी'

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि, "17 में से 12 राज्यों में RDG पर निर्भरता केवल 1 प्रतिशत के आसपास है, ऐसे राज्यों को इसकी विशेष आवश्यकता नहीं है, लेकिन हिमाचल के लिए यह अनिवार्य है. नागालैंड की RDG पर निर्भरता 17 प्रतिशत और हिमाचल की 13 प्रतिशत है, जबकि कर्नाटक की निर्भरता मात्र 1 प्रतिशत है. पूर्व जयराम सरकार को 16 हजार करोड़ रुपये जीएसटी कंपनसेशन और 54 हजार करोड़ रुपये RDG के माध्यम से प्राप्त हुए थे."

'स्टेट हुड मारो ठूड कहने वाले कर रहे RDG का विरोध'

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि, RDG केवल आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि हिमाचल और हिमाचलियत का प्रश्न है. उन्होंने कहा कि, जो लोग पहले 'स्टेट हुड मारो ठूड' जैसे नारे लगाते थे, वही आज RDG का विरोध कर रहे हैं. RDG बंद होने के संदर्भ में जयराम ठाकुर के चुनाव के लिए तैयार रहने वाले बयान का भी उल्लेख किया गया. मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश था कि RDG हिमाचल की आवश्यकता है और इसे बंद करना प्रदेश के साथ फरेब के समान होगा.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार ने की थी बिना सोचे समझे कर्ज लेने की शुरुआत: जयराम ठाकुर

ये भी पढ़ें: RDG पर चर्चा से पहले पक्ष-विपक्ष में लंबी बहस, सदन में मुख्यमंत्री बनाम नेता प्रतिपक्ष

Last Updated : February 17, 2026 at 3:28 PM IST