ETV Bharat / state

बाबा रामदेव के समर्थन में उतरे CM सुक्खू, बोले- तुरंत शुरू करें आंदोलन, हिमाचल में नहीं होते पेपर लीक

CM सुक्खू ने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठे थे.

Himachal Cm Sukhvinder Singh Sukhu
पेपर लीक आंदोलन पर बाबा रामदेव के समर्थन में उतरे CM सुक्खू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 16, 2026 at 2:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा सरकारी नौकरी में कथित घोटाले को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका समर्थन किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि, यदि बाबा रामदेव ने आंदोलन की बात कही है तो उन्हें तुरंत आंदोलन शुरू कर देना चाहिए. सीएम सुक्खू ने कहा कि बाबा रामदेव ने जो टिप्पणी की है, उसके पीछे निश्चित तौर पर कोई वजह रही होगी. उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक के मुद्दे पर अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि प्रदेश में पेपर लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और ऐसे लोग सलाखों के पीछे हैं.

सीएम सुक्खू ने दावा किया कि, उनकी सरकार के करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सरकार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार होती है, तभी पेपर लीक के मामले सामने क्यों आते हैं?

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)

CM सुक्खू ने बताया कब होते हैं पेपर लीक?

मुख्यमंत्री ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि, उस दौरान पेपर लीक हुआ और पेपर बेचे गए. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के समय पेपर लीक होने के पीछे सरकार की नीयत का सवाल खड़ा होता है.

Himachal Cm Sukhvinder Singh Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)

सीएम सुक्खू ने कहा कि, पेपर लीक तभी होते हैं, जब ऊपर से दिशा-निर्देश होते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बीजेपी सरकार के दौरान भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठे थे. बाबा रामदेव के आंदोलन शुरू करने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि सरकारी नौकरियों में कोई घोटाला या अनियमितता हुई है तो उन्हें आंदोलन करने में देर नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'विधवा-अनाथ के नाम पर पैसा इकठ्ठा करके सरकार चलाने का हो रहा इंतजाम', ऑर्फन एंड विडो सेस पर भड़के जयराम

ये भी पढ़ें: हिमाचल में सरकारी कर्मियों को मिल गया सारा DA , निराशा के बीच सोशल मीडिया पर मजेदार चुटकियां